Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • इस मंडी में आमों की मची लूट, औने-पौने दाम पर झोला भरकर ले जा रहे लोग, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस मंडी में आमों की मची लूट, औने-पौने दाम पर झोला भरकर ले जा रहे लोग, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Indore Wholesale Mango Rate: अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में इस समय आम आधे दामों पर बिक रहे हैं। फल विक्रेता हापुस, लंगड़ा, तोतापुरी और दशहरी जैसे आम 20 रुपए किलो में बेच रहे हैं। फल व्यापारियों का कहना […]

Indore Wholesale Mango Rate (प्रतीकात्मक तस्वीर)
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2025 18:42:47 IST

Indore Wholesale Mango Rate: अगर आप आम खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में इस समय आम आधे दामों पर बिक रहे हैं। फल विक्रेता हापुस, लंगड़ा, तोतापुरी और दशहरी जैसे आम 20 रुपए किलो में बेच रहे हैं। फल व्यापारियों का कहना है कि बारिश का मौसम होने और कई टन आम मंडी में आने की वजह से आम सस्ते दामों पर बिक रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्मों के विवाद जिसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया

आम के दामों में गिरावट

दरअसल, Zee में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल मंडी में हर दिन हजारों टन आम पहुंच रहे हैं। इस वजह से आम की कीमतों में भारी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। फल विक्रेता 80-100 रुपए किलो बिकने वाले आम को 20-30 रुपए किलो में बेचने को मजबूर हैं। थोक में सस्ते दामों पर आम बेचकर मंडी से बाहर ले जाया जा रहा है। ऐसे में आम के खरीदार भी बड़ी संख्या में मंडी पहुंच रहे हैं।

कहां से लाए जा रहे हैं आम

बता दें कि इन दिनों इंदौर मंडी में यूपी, आंध्र प्रदेश, गुजरात, बेंगलुरु से 100 टन से ज्यादा आम लाए जा रहे हैं। इस लिस्ट में लगड़ा, तोतापुरी, राजापुरी, हापुस, केसर, नीलम, सिंदूरी, दशहरी, चौंसा, सफेदा, लखनवी और अचार की रामकली कैरी आम शामिल हैं। ये आम थोक में 10-80 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।

घरवाली-बाहरवाली के साथ शख्स ने लूटी मौज, भांडा फूटा तो कोर्ट तक पहुंचा मामला, फिर जो हुआ…जानकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा