Delhi Assembly Election 2025 Live: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज यानी बुधवार सुबह 7 बजे से सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। दिल्ली के 1.55 करोड़ मतदाता शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी बीच दिल्ली के सीलमपुर में हंगामा हो गया है। दरअसल बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह फर्जी वोटिंग करा रही।
मुस्लिम इलाके में बुर्के के अंदर से मुस्लिम महिलाएं फर्जी वोटिंग कर रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाएं बुर्के में आकर फर्जी वोट कर रही हैं। बता दें कि 11 बजे तक सीलमपुर में 24 फीसदी मतदान हो चुका है।
गौरतलब है कि दिल्ली की भी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। 2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।