Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनेगा! महाराष्ट्र में NDA की तूफानी जीत से फडणवीस की बूढ़ी मां गदगद

मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनेगा! महाराष्ट्र में NDA की तूफानी जीत से फडणवीस की बूढ़ी मां गदगद

चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी गुट में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मां इस जीत से गदगद हैं।

Devendra Fadnavis
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 13:50:36 IST

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। सत्ताधारी गठबंधन महायुति ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी 50 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद गुट) सबकी हालत खराब है। इधर चुनाव परिणाम आने के बाद से बीजेपी गुट में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मां इस जीत से गदगद हैं।

मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनेगा

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा ने कहा कि यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहा था। वो मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है। इसमें महायुति 222 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महाराष्ट्र चुनाव में चला योगी का जादू… बटेंगे तो कटेंगे नारे से एकजुट हुए हिंदू!

फडणवीस बने किंग

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में पिछले 3 दशक में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे, जो कि इस बार 65.11% हुई। राज्य में कुल 158 दल मैदान में थे। इसमें 6 बड़ी पार्टियां दो हिस्से में बंटकर चुनाव लड़ रही थी। बीजेपी की अगुआई में शिवसेना( शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी चुनाव लड़ रही है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी बनकर चुनावी मैदान में है।

 

 

महाराष्ट्र में मुंह दिखाने लायक नहीं रही कांग्रेस! प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम सब चुनाव हारे

इस मामले में सबसे आगे निकले शिंदे! फीकी पड़ी फडणवीस-अजित की जीत

11 मुस्लिमों के बीच में एक अकेला हिंदू, मुसलमानों ने ऐसे सिर पर बिठाया कि चारों तरफ भगवा लहरा दिया

बंट गए न हिंदू हार गया न मैं! नसीम से हारने पर भावुक सुरेश अवस्थी ने सनातनियों को सुनाया दुखड़ा