कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छह जनवरी से चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस ट्रेडमार्क गारंटी की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस का अभियान भी शुरू हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस दिल्ली की जनता को पांच बड़ी गारंटी देगी।
पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं चाहता तो अपने लिए कोई शीश महल बनवा सकता था। लेकिन मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले, यही मेरा सपना है।
दिल्ली की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यह है कि 10 सालों तक यहां की राजनीति में लगभग-लगभग निष्क्रिय रही कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में इतनी ज्यादा ताकत क्यों झोंक रही है।
पीएम मोदी काफी लंबे अरसे के बाद इस तरह से आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया पर फायर नजर आए हैं। मालूम हो कि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ज्यादा सक्रिय नहीं थे। 2015 के चुनाव में पीएम ने आखिरी बार AAP को इस तरह से घेरा था।
अगर आप अब से भिखारियों को कुछ देते नज़र आएंगे तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे है, यह कहना इंदौर प्रशासन का है।
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी AIMIM भी दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली में अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली वासियों को नए साल की बड़ी सौगातें दी हैं। पीएम मोदी ने आज दिल्ली में 4500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर हमला बोला।
नवी मुंबई में 70 साल की महिला और उसके बेटे ने दो लड़को पर समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव डाला, जिसके बाद लड़को ने उनकी हत्या कर दी।
एलजी सचिवालय ने बयान जारी कर दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद मंदिरों को तोड़ने के आदेश दिये थे। दस्तावेजों से पता चलता है कि 2016 से 2023 से केजरीवाल सरकार ने 22 मंदिर 1 दरगाह के ध्वस्तीकरण को मंजूरी दी है।
आज प्रधानमंत्री मोदी राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। पीएम झुग्गीवासियों के लिए नवनिर्मित 1,675 फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां सौंपेंगे।