Inkhabar

चुनाव

दिल्ली वालों को केजरीवाल का तोहफा, 80 हजार लोगों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

25 Nov 2024 15:15 PM IST

दिल्ली सरकार ने रविवार को बुजुर्गों के लिए पेंशन आवेदन करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें पहले ही 10,000 आवेदन मिल चुके हैं। केजरीवाल ने भाजपा पर उनके जेल में रहने के दौरान पेंशन रोकने का आरोप लगाया और कहा कि बुजुर्गों की पेंशन रोकना पाप है। उन्होंने कहा कि बाहर आने के बाद हमने न सिर्फ बंद पेंशन को फिर से शुरू किया बल्कि 80,000 नए लाभार्थी भी जोड़े।

अब संन्यास लेंगे महाराष्ट्र के चाणक्य! चुनाव में करारी हार के बाद शरद पवार ने कहा- मैं घर पर..

25 Nov 2024 09:38 AM IST

शरद पवार ने साफ शब्दों में कहा कि विरोधी मेरे रिटायरमेंट का समय न बताएं।  शरद पवार ने कहा कि कल नतीजे घोषित हुए, आज मैं कराड में हूं। इस नतीजे के बाद कोई भी घर पर बैठ जाता। लेकिन मैं घर पर नहीं बैठूंगा।

महाराष्ट्र में बड़ा संवैधानिक संकट! पहले सरकार या विधानसभा, जानें अब क्या होगा?

25 Nov 2024 08:25 AM IST

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सरकार बनाने की कोई समय सीमा नहीं है। यह सीमा केवल आयोग के लिए थी, जिसमें 26 नवंबर से पहले नई विधानसभा के लिए सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराना जरूरी था। चुनाव के बाद नए सदस्य चुन लिए गए हैं। इससे पहले भी विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होता था।

कांग्रेस-आरजेडी में आई दरार, अडानी के खिलाफ खोला मोर्चा, अब बिहार में पंजा या लालटेन!

24 Nov 2024 18:16 PM IST

धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. रविवार (24 नवंबर) को कांग्रेस ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी की मांग है कि उद्योगपति अडानी को गिरफ्तार किया जाये और जेपीसी से निष्पक्ष जांच करायी जाये. बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे और अडानी का पुतला फूंका.

महाराष्ट्र चुनाव में फिसड्डी साबित होने के बाद पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर खिसियाए संजय राउत, कह दी बड़ी बात

24 Nov 2024 15:12 PM IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महाराष्ट्र में दलबदल करने वाले नेताओं के मन से कानून का डर खत्म कर दिया है। राउत ने दावा किया कि अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला न करके चंद्रचूड़ ने दलबदल के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखीं।

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल, कौन होगा मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम?

24 Nov 2024 14:36 PM IST

महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल हो सकता है। शुरुआत में महाराष्ट्र में सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इसको लेकर महायुति में बैठकें हो रही हैं।

मराठा शिंदे और अभिमन्यु फडणवीस के बीच फंसा महाराष्ट्र सीएम पद का पेंच, किसके सिर सजेगा ताज?

24 Nov 2024 09:50 AM IST

महाराष्ट्र में सीएम के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि जिसके पास ज्यादा सीटें होंगी, वही सीएम बनेगा। उन्होंने कहा कि महायुति के तीनों घटक दलों के नेता मिल बैठकर इस पर फैसला लेंगे। देवेंद्र फडणवीस भी कुछ ऐसा ही कह रहे हैं। उनका भी कहना है कि सीएम पद पर फैसला मिल बैठकर लिया जाएगा।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: स्वरा भास्कर ने पति की हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा, फहाद बोले EC जाऊंगा

24 Nov 2024 08:01 AM IST

स्वरा भास्कर ने अपने पति की इस करारी हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपनी पति की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया और सोशल मीडिया पर अपने पति की एक फोटो शेयर की जो मिनटों में वायरल हो गया।

ओवैसी और प्राशांत किशोर में हुई टक्कर, जनता को था परिणाम का इंताजार फिर हुआ खेला

23 Nov 2024 21:41 PM IST

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी निराश हैं. AIMIM और जन सुराज का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता. आइये जानते हैं उनके उम्मीदवारों को कितने वोट मिले हैं? इमामगंज से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जीतेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले. इमामगंज से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जीतेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले. बेलागंज सीट से उम्मीदवार मोहम्मद अमजद को 17,285 वोट मिले.

सात सीटें जीतकर सीएम योगी बोले अगली बार अखिलेश के गढ़ करहल को ढहा देंगे

23 Nov 2024 19:14 PM IST

यूपी उप चुनाव के नतीजों से भाजपा काफी उत्साहित है. इसके बाद सीएम योगी ने ऐलान कर दिया है कि अगली बार करहल जीतेंगे. मुस्लिम बहुल इस सीट पर भगवा पार्टी ने इतिहास रच दिया है.