नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शाम तक यह साफ हो जाएगा कि अगले पांच साल दिल्ली पर कौन राज करेगा। शुरूआती रूझान सामने आ रहे हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रूझानों में आम आदमी पार्टी बुरी तरह पिछड़ती दिख रही है। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा। इस बीच कांग्रेस से वायनाड सांसद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनावी नतीजों में अपनी बुरी हालत वो बौखला गईं हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि उन्हेंं अभी कुछ नहीं पता।
जब उनसे दिल्ली के नतीजों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता, मैंने अभी तक रिजल्ट नहीं देखा है।
#WATCH | Kannur, Kerala | Speaking on Delhi election results, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “I don’t know, I haven’t checked the results yet.” pic.twitter.com/L3CujdaraO
— ANI (@ANI) February 8, 2025
ये भी पढ़ेंः- इस नेता को दिल्ली का CM बनाएंगे मोदी-शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कर दिया ऐलान