Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • किसान आंदोलन के चलते सड़कों पर उतरे लोग, आज पंजाब बंद

किसान आंदोलन के चलते सड़कों पर उतरे लोग, आज पंजाब बंद

किसान संगठनों ने आज 10 घंटे पंजाब बंद रहने का ऐलान किया गया है. सुबह 7 बजे से ही पंजाब के मोहाली में एयरोसिटी रोड की मुख्य सड़क और रेलवे लाइन को किसानों ने जाम कर दिया। हालांकि, जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाओं और एयरपोर्ट यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई है।

People took to the streets due to farmers' movement, Punjab bandh announced
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 09:50:25 IST

अमृतसर:पंजाब में किसान आंदोलन के चलते प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं, जिसके चलते किसान संगठनों ने आज 10 घंटे पंजाब बंद रहने का ऐलान किया गया है. बता दें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह प्रदर्शन चलेगा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 35वें दिन भी जारी है। खनौरी में किसानों ने स्पष्ट किया कि वे गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। किसानों का कहना है कि यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह उनके नेता को हटाने के लिए बल का इस्तेमाल करना चाहती है या नहीं।

मुख्य सड़क और रेलवे लाइन जाम

सुबह 7 बजे से ही पंजाब के मोहाली में एयरोसिटी रोड की मुख्य सड़क और रेलवे लाइन को किसानों ने जाम कर दिया। हालांकि, जाम के दौरान इमरजेंसी सेवाओं और एयरपोर्ट यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई है। पंजाब बंद के कारण यातायात पर व्यापक असर पड़ा है। वहीं इसके कारण पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

पंजाब बंद के कारण 163 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई के रूट बदले गए हैं। सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ है, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

किसानों से समर्थन की अपील

हरियाणा के हिसार में रविवार को खाप महापंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने आंदोलन को मजबूती देने की अपील की। पहलवान बजरंग पुनिया और किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने भी इसमें हिस्सा लिया है और किसानों से पंजाब बंद में शामिल होने का आग्रह किया है।

किसानों की प्रमुख मांगें

1. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की गारंटी का कानून।
2. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों की कीमत।
3. भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करना।
4. किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना।
5. कर्ज माफी और पेंशन योजना लागू करना।
6. मारे गए किसानों के परिजनों को नौकरी।
7. लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा।