Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • सगे भाई ने किया बहन का रेप, माता-पिता ने भी दिया साथ, इंसानियत हुई शर्मसार!

सगे भाई ने किया बहन का रेप, माता-पिता ने भी दिया साथ, इंसानियत हुई शर्मसार!

नागौर से एक बेहद संगीन जुर्म सामने आया. इस जुर्म के बारे में जब आपको पता चलेगा तो एक बार के लिए आपका भी कलेजा कांप जाएगा. ऐसे में जरा उस नाबालिग के बारे में सोचिये, जिसके साथ ये पूरी वारदात हुई.

A very bad story of Indian Girl
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2025 19:17:25 IST

जयपुर: घर को सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यही घर नर्क बन जाता है। ऐसा ही कुछ नागौर की एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुआ। लड़की का अपना भाई ही उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि परिवार को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने लड़की की मदद करने की बजाय अपने बेटे को बचाने की कोशिश की।

घर में बंधक बना लिया गया

मामला तब सामने आया जब लड़की ने अपने छोटे जीजा को यह बात बताई। जीजा ने लड़की के माता-पिता को सूचना दी। शुरू में माता-पिता ने भविष्य में ऐसा न होने का आश्वासन दिया, लेकिन जब उनके बेटे ने अपनी बहन के साथ गलत व्यवहार जारी रखा तो उन्होंने लड़की को ही घर में बंधक बना लिया। लड़की का भाई नशेड़ी था और हर दिन ड्रग्स लेकर आता था। नशे में धुत होकर वह अपनी बहन के साथ बलात्कार करता था।

लड़की के जान को खतरा

लड़की ने काफी समय तक इस दर्द को सहा, लेकिन जब उसने परिवार को बताया तो उसे न्याय नहीं मिला। उसके माता-पिता ने उसे घर में कैद कर दिया ताकि वह बाहर न जा सके और यह मामला सार्वजनिक न हो। लड़की का भाई बिना किसी डर के उसके साथ अत्याचार करता रहा, लेकिन एक दिन लड़की ने अपने छोटे जीजा को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया, तब जाकर उसने पुलिस को सूचना दी। अब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला पुलिस के पास पहुंचा है

अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है। लड़की के जीजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, लड़की का भाई लंबे समय से उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। परिवार की चुप्पी और लड़की के साथ हुई नाइंसाफी ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया। अब पुलिस की जांच से उम्मीद की जा रही है कि लड़की को न्याय मिलेगा और उसका भाई सजा पाएगा।

Read Also: उदयपुर के घड़ी शोरूम में लगी भयंकर आग, धुआं-धुआं हुआ बापू बाजार