Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • 15 राज्यों की 48 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, यूपी में दिखेगा दिलचस्प मुकाबला

15 राज्यों की 48 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, यूपी में दिखेगा दिलचस्प मुकाबला

आज 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के नतीजे आ रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही इन सीटों के लिए भी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। वायनाड लोकसभा सीट का नतीजा भी काफी अहम माना जा रहा है। सबसे ज्यादा 9 सीटों पर उत्तर प्रदेश में उपचुनाव हुए हैं।

By polls 2024
inkhbar News
  • Last Updated: November 23, 2024 08:00:59 IST

नई दिल्ली: आज 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के नतीजे आ रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही इन सीटों के लिए भी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। वायनाड लोकसभा सीट का नतीजा भी काफी अहम माना जा रहा है। सबसे ज्यादा 9 सीटों पर उत्तर प्रदेश में उपचुनाव हुए हैं। इसके बाद राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, असम में 5, पंजाब और बिहार में 4-4 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। कर्नाटक और केरल में 3-3 सीटों पर चुनाव हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में गाजियाबाद, मीरापुर, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, फूलपुर, कटेहरी, खैर और मझवां में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पहला रुझान 8 बजे आएगा।

राजस्थान: राज्य की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।

बिहार: बिहार में चार विधानसभा सीटों- इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इन सभी सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज के उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

मध्य प्रदेश: एमपी में बुधनी और विजयपुर सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो जाएगा। इन दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला है।

पंजाब: राज्य में बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा विधानसभा सीटों का भविष्य आज तय होगा। इन चारों सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में केवल एक विधानसभा सीट- केदारनाथ पर ही उपचुनाव हुआ था। यहां से कांग्रेस ने मनोज रावत और बीजेपी ने आशा नौटियाल को टिकट दिया है।

केरल: केरल की पलक्कड़ और चेलक्कारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का आज ऐलान होगा।

पश्चिम बंगालः पश्चिम बंगाल की तालडांगरा, हाओरा, सीताई-नैहाटी, मेदिनीपुर, मदारीहाट सीट शामिल है।

Also Read-  NDA या INDIA…महाराष्ट्र झारखंड में किसका रहेगा दबदबा? थोड़ी देर में आएगा रिजल्ट