Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • UP Elections 2022: भाजपा को एक और झटका, साइकल पर सवार हुए रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी

UP Elections 2022: भाजपा को एक और झटका, साइकल पर सवार हुए रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी

UP Elections 2022: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी (UP Elections 2022) ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा चल रही थी, जिस दौरान मयंक जोशी ने सपा की सदस्यता […]

UP Elections 2022
inkhbar News
  • Last Updated: March 5, 2022 17:05:43 IST

UP Elections 2022:

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी (UP Elections 2022) ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा चल रही थी, जिस दौरान मयंक जोशी ने सपा की सदस्यता ग्रहण की. गोपालपुर के मंच पर अखिलेश यादव ने मयंक जोशी को सपा की सदस्यता दिलाई.

रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा से माँगा था बेटे के लिए टिकट

बता दें बीते दिनों रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा से बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट देने की मांग की थी, जिसपर पार्टी ने साफ़ इनकार करते हुए बृजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार बनाया था, और मयंक जोशी पर कहा था कि इनका टिकट इनके काम पर निर्भर करता है, जिसके बाद मयंक जोशी ने अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है.

मयंक ने इधर सपा का हाथ थाम लिया है और उधर उनकी मां रीता बहुगुणा जोशी को उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर पूरा विश्वास है. बीते दिनों प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी पांचवें चरण के मतदान में प्रयागराज में अपना वोट डालने के बाद कहा था कि लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है इस बार भाजपा 300 पार है. और इसके लिए जनता भी अपना मन बना चुकी है. वैसे देखा जाए तो 22 फरवरी से ही मयंक जोशी का समाजवादी पार्टी में जाना तय माना जा रहा था, 22 फरवरी को उनके सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाक़ात करने के बाद से ही उनके सपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे.

 

यह भी पढ़ें:

Shane Warne Death: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन

Russia Ukraine War Tenth Day Update: यूक्रेन के मारियुपोल व वोल्नोवाखा सिटी में संघर्षविराम, लोगों को बाहर निक्रलने का मौका