Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • आलिया ने लंदन में मनाया अपना जन्मदिन, केक पर लिखा..

आलिया ने लंदन में मनाया अपना जन्मदिन, केक पर लिखा..

मुंबई: आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 15 मार्च को आलिया ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हाल ही में आलिया ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनका जन्मदिन लंदन में मनाया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 17, 2023 20:03:55 IST

मुंबई: आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों उनकी बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 15 मार्च को आलिया ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हाल ही में आलिया ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनका जन्मदिन लंदन में मनाया गया। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर, अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान भी मौजूद थी। आपको बता दें, 15 मार्च को आलिया 30 साल की हो चुकी है।

शेयर की फोटोज

आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केक कट करने से पहले आलिया बर्थडे विश मांगती है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो पति रणबीर कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही आलिया ने अपनी बहन शालीन की तस्वीर भी साझा की। आलिया भट्ट ने 30 इयर्स ऑफ सनशाइन लिखकर अपने बर्थडे केक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

केक कट करने से पहले बर्थडे विश मांगती आलिया।
लंदन में है राहा

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अपनी बेटी राहा को अपने साथ लंदन लेकर गई थी। इससे पहले आलिया कश्मीर में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में व्यस्त थी। इस दौरान आलिया बेटी राहा को मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट को साथ लेकर गई थीं।

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में रिलीज़ होगी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags