Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • चेन्नई की बाढ़ के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगे रजनीकांत

चेन्नई की बाढ़ के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगे रजनीकांत

बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई में आई बाढ़ के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. उन्होने अपने फैन्स से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कहा और अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है.

rajanikant
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2015 09:42:52 IST
मुंबई. बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई में आई बाढ़ के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे. उन्होने अपने फैन्स से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कहा और अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है. 
 
बता दें कि रजनीकांत का जन्मदिन 12 दिसंबर को है और इस साल वह 65 साल के हो जायेंगे और साउथ में उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन इस बार उन्होंने कहा है कि मेरा जन्मदिन मनाने की बजाय सब मिलकर बाढ़ पीड़ितों के राहत अभियान में मदद करें और जन्मदिन मनाने में खर्च होने वाली पैसे को राहत कार्यों के लिए ही दान करें. 
 
रजनीकांत ने हाल ही में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से मिलकर ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में बाढ पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये की मदद की है. इससे पहले भी धनुष और शाहरुख खान की अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ की टीम ने 1 करोड़ रुपए की मदद की थी.

Tags