Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • तिरंगे में रंगे भारतीय गायक अदनान सामी, बोले-जय हिंद

तिरंगे में रंगे भारतीय गायक अदनान सामी, बोले-जय हिंद

मशहुर गायक अदनान सामी को नए साल पर तोहफा दिया गया. अदनान आज से भारत के नागरिक बन गए हैं. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने नई दिल्ली में उन्हें नागरिकता से संबंधित कागजात सौंपे .

adnan sami
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2016 15:01:54 IST

नई दिल्ली. नए साल पर भारतीय नागरिकता मिलने के बाद गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए तिरंगे में रंगी अपनी कई फोटो शेयर की हैं.

अदनान सामी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह एक नई शुरुआत, एक नया अहसास, एक नया जुड़ाव, एक नया प्यार, एक नया देश, जय हिंद’.

बता दें कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने कल ही नई दिल्ली में उन्हें नागरिकता से संबंधित कागजात सौंपे थे. अदनान सामी काफी लंबे समय से भारत की नागरिकता लेने के लिए कोशिश कर रहे थे.

भारतीय नागरिकता मिलते ही अदनान ने अपनी पत्नि रोया की उपस्थिति में  अपना फेमस गाना गाया ‘तेरी उंची शान है मौला’…….’मुझको भी लिफ्ट करा दे’.

 

 

 

Tags