Sushant Singh: आज हर हसीना के दिल में राज करने वाले एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं। वहीँ आज इनको दुनिया से गए हुए 5 साल हो गए। ये एक ऐसे एक्टर थे जिनके जाने के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में चला गया था। हम बात कर रहे हैं, सुशांत सिंह राजपूत की। आपकी जानकारी के लिए बता दें, बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 5 साल पूरे हो गए हैं। दरअसल,14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया था।
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी। लेकिन आज भी उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा, गहरी सोच और शानदार एक्टिंग कोई नहीं भूल पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौत से पहले आखिर सुशांत किस बात से परेशान थे? इस खबर में हम आपको आज यही बताएंगे।
मौत से पहले इस एक्टर को बताई थी परेशानी
दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्म ‘भैया जी’ के प्रमोशन के दौरान सुशांत का जिक्र किया। आपको बता दें, मनोज और सुशांत ने 2019 में आई फिल्म ‘सोन चिरैया’ में एक साथ साथ काम किया था। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन चुकी थी। वहीं, सुशांत को लेकर मनोज ने अब ऐसी बात कह दी है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने बताया कि, सुशांत ने उनसे मौत से ठीक 10 दिन पहले बात की थी।
क्यों परेशान थे Superstar
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि, ‘सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी तंग आ चुके थे। वो ऐसे आर्टिकल्स से काफी परेशान थे, जिनमें बिना किसी सबूत के बातें लिखी जाती थीं। उन्होंने कहा कि वो बहुत अच्छे इंसान थे और हर अच्छा इंसान ऐसी बातों से आहत होता है। इसके अलावा मनोज ने आगे बताया कि ‘वह अक्सर मुझसे पूछते थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने हमेशा कहा कि इन बातों को दिल पर मत लेना। मैंने मजाक में कहा कि मैं उन लोगों से मिलूंगा जो ये आर्टिकल्स छापते हैं और कहूंगा कि अगली बार अगर उन्होंने झूठी खबर छापी तो मैं आकर उनकी पिटाई करूंगा। इस पर वह खूब हंसते थे और कहते थे, ‘सर, यह सिर्फ आप ही कर सकते हैं।
Israel Iran War Live Updates: 150 मिसाइलों की बरसात…कांप गया अमेरिका, जानें अब क्या होने वाला है?