Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रिंस हैरी की गर्लफ्रेंड से खासी दोस्ती है देसी गर्ल प्रियंका की

प्रिंस हैरी की गर्लफ्रेंड से खासी दोस्ती है देसी गर्ल प्रियंका की

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सफलता की ऊंचाईयों को छू रही हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ इस समय हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं. क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा की फ्रेंड लिस्ट में कई हॉलीवुड हस्तियों का नाम भी जुड़ गया है. यहां तक कि देसी गर्ल का इंग्लैंड की रॉयल फैमिली से भी खास कनेक्शन है.

Priyanka Chopra, Bollywood News, Bollywood, Hollywood News, Hollywood,Priyanka Chopra, Bollywood News, Bollywood, quantico, quantico 2, FBI, Ryan Booth, Jake McLaughlin, Alex Peris, Instyle, XOXO
inkhbar News
  • Last Updated: November 9, 2016 16:29:23 IST
न्यूयार्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सफलता की ऊंचाईयों को छू रही हैं. बॉलीवुड के साथ-साथ इस समय हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं. क्वांटिको स्टार प्रियंका की फ्रेंड लिस्ट में कई हॉलीवुड हस्तियों का नाम भी जुड़ गया है. यहां तक कि देसी गर्ल का इंग्लैंड की रॉयल फैमिली से भी खास कनेक्शन है.
 
प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड फ्रेंड्स में उनकी क्वांटिको को-स्टार यासमिन अल मासरी और मिशेल डेसांटे के अलावा ‘Suits’ एक्ट्रेस मेगन मार्कल भी शामिल हो गई हैं. ये वही मेगल मार्कल हैं जि‍नके बारे में केंसिंग्टन पैलेस द्वारा इस बात की पुष्टि की गई थी कि वह प्रिंस हैरी की गर्लफ्रेंड हैं.
अमेरिकन ड्रामा ‘Suits’ राशेल जेन के किरदार के लिए मशहूर मेगन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के साथ हैंगआउट करती नजर आईं. मेगन मार्कल ने प्रियंका संग बिताए गए इस क्वालिटी टाइम की खास तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, वीकेंड की मौज मस्ती प्रियंका चोपड़ा के साथ.

Tags