Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एआईबी नॉकआउट: करन के साथ रणवीर और अर्जुन को जारी होगा समन

एआईबी नॉकआउट: करन के साथ रणवीर और अर्जुन को जारी होगा समन

एआईबी(AIB) रोस्ट के सार्वजनिक कार्यक्रम में अश्लील भाषा और महिलाओं पर टिपण्णी के आरोप में मुंबई पुलिस बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करन जौहर को समन जारी करेगी.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2015 14:23:35 IST
मुंबई. एआईबी(AIB) रोस्ट के सार्वजनिक कार्यक्रम में अश्लील भाषा और महिलाओं पर टिपण्णी के आरोप में मुंबई पुलिस बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करन जौहर को समन जारी करेगी.
 
एफआईआर दर्ज करने के सात महीने बाद मुंबई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जल्द ही तीनों स्टार के बयान दर्ज किए जाएंगे. साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से भी पूछताछ की जाएगी.
 
28 दिसंबर 2014 को मुम्बई में एआईबी रोस्ट के सार्वजनिक कार्यक्रम में करन, रणवीर कपूर और अर्जुन कपूर ने स्टेज प्रोग्राम का किया था. यहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था. इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सेलिब्रिटी के रूप में मौजूद थीं. 
 

Tags