Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जानिए! बॉलीवुड के किन सितारों ने देश को हैप्पी दशहरा कहा

जानिए! बॉलीवुड के किन सितारों ने देश को हैप्पी दशहरा कहा

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख जैसे अन्य बॉलीवुड कलाकारों सहित पूरा बॉलीवुड-जगत विजयादशमी को लेकर उत्साहित है.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2015 12:16:32 IST
मुंबई. स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख जैसे अन्य बॉलीवुड कलाकारों सहित पूरा बॉलीवुड-जगत विजयादशमी को लेकर उत्साहित है. गुरुवार को सभी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. 
इस त्योहार को लेकर मान्यता है कि भगवान राम ने इसी दिन रावण को हराया. इसी वजह से इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.
 
बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर लिखा, 
 
लता मंगेशकर : सभी को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
अमिताभ बच्चन : दशहरा के शुभ अवसर पर मेरी शुभकामनाएं और प्रार्थना. अच्छाई हमेशा बुराई पर भारी पड़ती है.
माधुरी दीक्षित-नेने : यह दिन आपके जीवन की मुश्किलों को दूर करे और अच्छे दिन की शुरुआत करे. दशहरा की शुभकामनाएं.
ऋषि कपूर : सभी को दशहरा की शुभकामनाएं. सच्चाई और अच्छाई प्रबल है. जागो दुनिया, हमें शांति और सौहार्द की जरूरत है.
शाहिद कपूर : सभी को दशहरा की शुभकामनाएं. इसे शानदार दिन बनाएं.
सोनाक्षी सिन्हा : अच्छाई पर बुराई की जीत का जश्न। सभी को दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
रितेश देशमुख : एक लंबी लड़ाई हो सकती है, लेकिन बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होगी. हैप्पी दशहरा.
किरण खेर : सभी को दशहरा की बधाई. भगवान समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे!.
सनी लियोन : दशहरा के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. भगवान आप पर और आपके परिवार पर आशीर्वाद की बौछार करे!.

Tags