मुंबई. निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चौपड़ा ‘पिंगा’ गाने में साथ थिरकती नज़र आएंगी.
Here it is… a little peek into #Pinga! All will be revealed tonight at 8:30 pm IST! https://t.co/Em5xKVaDKq
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 13, 2015
पिंगा गाने का पहला लुक खुद प्रियंका चौपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा है कि वो ‘पिंगा’ गाने के लिए बहुत खुश हैं.
Very happy to be sharing #PingaTomorrow #BajiraoMastani #Kashibai #Mastani pic.twitter.com/VQw2Ns5Idv
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 13, 2015
इस गाने में मराठी अंदाज़ में बांधी गई एक ही रंग की साड़ी में दीपिका और प्रियंका काफी अच्छी लग रही हैं. फिल्म का ये गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा.
बता दें कि बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह एक मराठा सम्राट का रोल निभा रहे हैं. जबकि दीपिका पादुकोण मस्तानी और प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म क्रिसमस के मौके पर 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है.