Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जब बाथटब में अब्दू रोजिक ने धोए कपड़े तो बुरी तरह से ट्रोल हुए अब्दू रोजिक

जब बाथटब में अब्दू रोजिक ने धोए कपड़े तो बुरी तरह से ट्रोल हुए अब्दू रोजिक

मुंबई: बिग बॉस-16 में अपनी क्यूटनेस से पूरे देश का दिल जीतने वाले अब्दू रोजिक भले ही अब शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। अब्दू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। घर के बाहर भी अब्दू को लोगों का भरपूर प्यार मिल […]

abdu rozik
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2023 17:32:55 IST

मुंबई: बिग बॉस-16 में अपनी क्यूटनेस से पूरे देश का दिल जीतने वाले अब्दू रोजिक भले ही अब शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। अब्दू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। घर के बाहर भी अब्दू को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन अब अब्दू ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उनके चाहने वाले नाराज हो गए हैं।

ट्रोल हुए अब्दू

अब्दू रोजिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में अब्दू बाथटब में बैठकर अपने कपड़े धोते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान अब्दू अपना गाना प्यार भी गाते हुए दिखे। वैसे तो अब्दू रोजिक अपने हर एक वीडियो से दर्शकों का प्यार बटोरते हैं लेकिन इस बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, सिंगर ने बाथटब में नल खुला छोड़ दिया है, जिस वजह से पानी काफी बर्बाद हो रहा है। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी क्लास लगा रहे हैं।

Inkhabar

यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब्दू की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है और लिखा है- छोटे भाई पानी कम बहाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- प्लीज पानी वेस्ट मत करिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यू आर रॉक लेकिन पानी बचाओं। ऐसे ही तमाम यूजर्स ने अब्दू के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार