Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बिग बॉस के बाद चमकी अब्दू रोजिक की किस्मत, कॉमेडी शो में आएंगे नजर

बिग बॉस के बाद चमकी अब्दू रोजिक की किस्मत, कॉमेडी शो में आएंगे नजर

मुंबई: तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक अब भारत में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अब्दू रोजिक इंडिया में छोटे भाईजान के नाम से खूब मशहूर हैं। वहीं सलमान खान के शो बिग बॉस 16 ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए। अब्दू रोजिक भले ही बिग बॉस-16 का ख़िताब अपने नाम नहीं कर पाए […]

abdu rozik
inkhbar News
  • Last Updated: February 17, 2023 22:12:16 IST

मुंबई: तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक अब भारत में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अब्दू रोजिक इंडिया में छोटे भाईजान के नाम से खूब मशहूर हैं। वहीं सलमान खान के शो बिग बॉस 16 ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए। अब्दू रोजिक भले ही बिग बॉस-16 का ख़िताब अपने नाम नहीं कर पाए हों, लकिन लोगों के दिलों पर खूब राज किया। अब खबर आ रही है कि सिंगर कॉमेडी शो से जुड़ने वाले हैं। आपको बता दें, खबर हैं कि वो जल्द ही द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे।

खुद दी जानकारी

अब्दू रोजिक हाल ही में पैपराजी के बीच दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने कपिल शर्मा शो में जाने की जानकारी साझा की। स्टेन के जीतने पर जब सिंगर से पूछा गया तो उन्होंने कहा – हाँ मैं बहुत खुश हूँ” आगे उनसे कहा जाता है कि शिव ठाकरे के बारे में कुछ कहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए अब्दू कहते हैं – “शिव ठाकरे का दिल बेहद अच्छा है।” अब्दू रोजिक कहते हैं – मैं कपिल शर्मा शो में जा रहा हूँ। अब्दू रोजिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा शो में अब्दू को देखने के फैंस बेहद उत्सुक हैं। आपको बताते चलें, बिग बॉस-16 में अब्दू रोजिक को फैंस का बेहद प्यार मिला। अब उन्हें कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” में देखने के लिए फैंस का उत्सुक होना भी बनता है।

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं

18 साल के अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अब्दु रोजिक के फॉलोवर्स की लिस्ट में कोई कमी नहीं है। उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के कई एक्टर्स से भी ज्यादा है। करीब 3 मिलियन से अधिक उनके चाहने वाले हैं। अब्दु भी अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अक्सर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार