Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अभिनेता satish kaushik का हार्ट अटैक से निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अभिनेता satish kaushik का हार्ट अटैक से निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर satish kaushik का निधन हार्ट अटैक से हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी उनके दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन यह बात मैं जीते जी […]

satish kaushik
inkhbar News
  • Last Updated: March 9, 2023 06:41:44 IST

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और जाने-माने डायरेक्टर satish kaushik का निधन हार्ट अटैक से हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी उनके दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।

बता दें, 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पैदा हुए सतीश कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1983 में आई जाने भी दो यारों फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था। साल 1993 में रूप की रानी चोरों का राजा से उन्होंने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब डेढ़ दर्जन फिल्मों का निर्देशन किया था। सतीश कौशिक ने अपने अभिनय के करियर में कई रोल निभाए, लेकिन उनकी कॉमेडी का कोई तोड़ नहीं था।