Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक्ट्रेस बरखा बिष्ट पर टूटा दुखों का पहाड़, पति ने दिया धोखा, एकता कपूर ने ठोका केस, जानें इसकी वजह

एक्ट्रेस बरखा बिष्ट पर टूटा दुखों का पहाड़, पति ने दिया धोखा, एकता कपूर ने ठोका केस, जानें इसकी वजह

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने हाल ही में अपने पूर्व पति इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ शादी टूटने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता ने मार्च 2008 में शादी की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में इंद्रनील से बात की थी, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं था।

barkha bisht, ekta kapoor, inderneel sengupta
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2025 15:09:45 IST

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने हाल ही में अपने पूर्व पति इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ शादी टूटने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इंद्रनील ने उन्हें धोखा दिया, बावजूद इसके वह दो साल तक अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करती रहीं। हालांकि, अंत में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डेली सोप की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के बारे में बात करते हुए बताया है कि कैसे एकता किसी का भी करियर खत्म कर सकती है।

शादी टूटने पर छलका दर्द

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता ने मार्च 2008 में शादी की थी। करीब 15 साल तक साथ रहने के बाद यह जोड़ी चार साल पहले अलग हो गई थी। वहीं अब, एक इंटरव्यू में, बरखा ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “इंद्रनील ने शादी खत्म करने का फैसला लिया, इसके पीछे की वजह वही जानते हैं। अगर यह मेरे हाथ में होता, तो मैं आज भी शादीशुदा होती।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी शादी अच्छी चल रही थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसे मैं आज भी पूरी तरह समझ नहीं पाई। चार साल तक मैं यही सोचती रही कि शायद मुझमें ही कोई कमी थी। लेकिन सच यह है कि बेवफाई और धोखा देना एक चॉइस होती है।”

पति के अफेयर पर बोलीं बरखा

जब बरखा से इंद्रनील और बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के अफेयर की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में इंद्रनील से बात की थी, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। उन्होंने कहा, “उन्होंने अपनी चॉइस चुनी, अब शायद वह इसे सही ठहरा सकते हैं। लोग अपने फैसलों को जायज ठहराने के लिए कई कारण ढूंढ लेते हैं।”

इंसानियत से उठ गया भरोसा

बरखा ने यह भी बताया कि इस अनुभव के कारण उनका आत्मविश्वास डगमगा गया। उन्होंने कहा, “दिल टूटने का एहसास मैंने सच में महसूस किया। यह शारीरिक दर्द की तरह होता है। इस दौरान न कि प्यार या शादी से बल्कि मेरा इंसानियत से भरोसा उठ गया।”

एकता कपूर ने ठोका केस

इसके साथ ही बरखा बिष्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपने करियर से जुड़े एक अहम खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के एक सीरियल को छोड़ा, तो प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन पर केस ठोक दिया। यह केस करीब एक साल तक चला और उन्होंने इसे खुद लड़ा, बिना अपने परिवार को बताए।

एक्ट्रेस ने आगे बताया, “उस वक्त एकता कपूर के पास किसी का करियर बनाने या बिगाड़ने की ताकत थी और आज भी है। लेकिन मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैंने यह लड़ाई अकेले लड़ी और इसे खुद संभाला।” वर्क फ्रंट की बात करें तो बरखा बिष्ट को आखिरी बार ‘पावर ऑफ पांच’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने ईद के मौके पर फैंस को दी ईदी, “किस किसको प्यार करूं” सामने आया फर्स्ट लुक

Tags