Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ‘दुआ’ कबूल, बेटी का नाम सुन चौंक जाएंगे

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ‘दुआ’ कबूल, बेटी का नाम सुन चौंक जाएंगे

नई दिल्ली : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को एक नन्ही परी ने जन्म लिया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब थे। इतना ही नहीं, लोग कपल की नन्ही बेटी के नामकरण का भी इंतजार कर रहे थे। खास […]

Actress Deepika Padukone and Ranveer Singh
inkhbar News
  • Last Updated: November 1, 2024 21:05:55 IST

नई दिल्ली : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर को एक नन्ही परी ने जन्म लिया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब थे। इतना ही नहीं, लोग कपल की नन्ही बेटी के नामकरण का भी इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि दिवाली के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी नन्ही परी की झलक दुनिया को दिखाई है। इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी फैंस को बता दिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह- Inkhabar

दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्हीं परी का नाम ‘दुआ’ रखा है. कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह. दुआ का मतलब प्रार्थना होता है, क्योंकि यह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है. हमारे दिल कृतज्ञता और प्यार से भरे हैं. दीपिका और रणवीर.” फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्हीं परी पिंक कलर के सूट में नजर आ रही है . उनकी यह झलक देख फैन्स का दिल भी खुशी से झूम उठा.

फैन्स ने खूब लुटाया प्यार 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्हीं परी की फोटो पर फैन्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. फोटो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. आलिया भट्ट ने फोटो पर ढेर सारे हार्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया. रोहन श्रेष्ठ ने भी फोटो पर हार्ट शेप इमोजी शेयर की. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “यार वो कितनी क्यूट है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये नाम बहुत खूबसूरत है.”

 

यह पढ़ें :-

BIG Boss18 : सलमान खान ने रजत दलाल की जमकर उड़ाई धज्जियां, कहा-हेडलाइन्स…