Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने सलमान खान के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा-कार्ड तो छपे….

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने सलमान खान के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा-कार्ड तो छपे….

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आईं। इतना ही नहीं शो का एक प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में संगीता सलमान खान के साथ अपनी टूटी शादी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

Sangeeta Bijlani and Salman Khan
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 21:15:54 IST

मुंबई : बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। कई बार सेलेब्स खुद भी कुछ ऐसा खुलासा कर देते हैं जो चर्चा में आ ही जाता है। इसमें अगर बात करें सलमान खान की तो सलमान खान भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने उनके के साथ अपनी शादी टूटने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या-क्या कहा?

स्पेशल गेस्ट के तौर पर आईं नजर

हाल ही में एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आईं। इतना ही नहीं शो का एक प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में संगीता सलमान खान के साथ अपनी टूटी शादी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जब संगीता से पूछा गया कि क्या आपकी और सलमान की शादी के कार्ड छप गए हैं तो एक्ट्रेस ने कहा कि हां ये झूठ नहीं है।

विशाल ददलानी ने पूछा

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल ददलानी फिर से संगीता से उस किस्से के बारे में पूछ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, संगीता ने इस पर विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया। गौरतलब है कि कई साल पहले सलमान खान और संगीता को लेकर चर्चाएं हुई थीं।

 

शादी तोड़ने का लिया फैसला

एक समय ऐसा था जब बी-टाउन में दोनों के प्यार के चर्चे जोरों पर थे। दोनों ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया और दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला किया और दोनों अलग हो गए। सलमान से अलग होने के बाद संगीता बिजलानी ने साल 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली।

यूलिया वंतूर से जुड़ रहा नाम

संगीता और सलमान की बात करें तो दोनों स्टार्स आज भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। सलमान खान ने शादी नहीं की है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से एक्टर का नाम यूलिया वंतूर से जोड़ा जा रहा है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

यह भी पढ़ें :-

इंदौर में गजब बवाल, भिखारी समझकर महिला कर्मचारी को रेस्क्यू सेंटर भेजा

बाजार में आया जंप्ड डिपॉजिट स्कैम, जानें कैसे बचें ?

योगी सरकार ने नए साल पर किया बदलाव, सरकारी कर्मचारियों को दिया खास उपहार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेन रद्द, 10 जनवरी तक मेगा ब्लॉक

मंदिर के दानपत्र पेटी में मिला 20 का नोट, पुजारी हुआ हैरान, बना चर्चा का विषय

Look back 2024 : ये बेटियां जिन्होंने 2024 में भारत का परचम विश्व में लहराया