Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • पुर्तगाल की सड़कों पर दिखें आदित्य रॉय-अनन्या पांडे, कर रहें मस्तियां

पुर्तगाल की सड़कों पर दिखें आदित्य रॉय-अनन्या पांडे, कर रहें मस्तियां

मुंबई: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस समय दोनों अपने रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में काफी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों दोनों स्पेन के पुर्तगाल में वेकेशन मनाने आये हैं। अभी तक वेकेशन के समय की दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी। हाल ही में सोशल मीडिया में […]

Aditya Roy-Ananya Pandey seen on the streets of Portugal
inkhbar News
  • Last Updated: July 19, 2023 14:15:53 IST

मुंबई: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस समय दोनों अपने रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में काफी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों दोनों स्पेन के पुर्तगाल में वेकेशन मनाने आये हैं। अभी तक वेकेशन के समय की दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी। हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पुर्तगाल की सड़कों पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

वेकेशन से सामने आया वीडियो, साथ में बिता रहे वक्त | Ananya Pandey | Aditya  Roy Kapoor Portugal Vacation Video - Dainik Bhaskar

अनन्या-आदित्य की प्यार भरी मस्तियां

सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियों में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को पुर्तगाल की सड़कों पर स्कूटर का भरपूर्ण आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां पर दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आएं। इस वीडियो को viralbhyani के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिंक टॅाप और व्हाइट स्कर्ट पहने नजर आ रही है, वहीं पर आदित्य रॅाय कपूर ने डार्क ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए हैं।

पुर्तगाल के रेस्टोरेंट में भी दिखें

सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों एक रेस्टोरेंट में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये फोटो पुर्तगाल के किसी रेस्टोरेंट का है। जिसमें दोनों ही रेस्टोरेंट में बैठकर ड्रींक का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहें हैं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे, आदित्य की ओर स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं।

Aditya and Ananya Dating:aditya roy kapoor and ananya pandey spotted  together in spain fans confirm dating rumor बाहों में बाहें डाल स्पेन में  घूम रहे हैं Aditya Roy Kapoor और Ananya Pandey ,

क्यों रहे चर्चा में

एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने लव अफेयर के लिए काफी चर्चा में हैं। दरअसल इसकी शुरूआत करण जौहर के 50वें बर्थडे की पार्टी से हुई थी। जिसमें अनन्या और आदित्य साथ नजर आए थें। तब उन दोनों को साथ देख सब हैरान रह गए थे। उस समय अनन्या ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि उनके बीच कुछ था, लेकिन वह शर्माते हुए नजर आ रही थीं। हालांकि आदित्य ने कुछ सवालों के ऐसे जवाब दिये जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया था।