नई दिल्ली। कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने गंदे मजाक को लेकर माफ़ी मांगी है। दरअसल कॉमेडियन समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स भी शामिल हुए थे। इसमें उनके साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा समेत कई लोग थे। शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो माता-पिता की सेक्स लाइफ को डिस्कस करने लगते हैं। उनके बयान से लोग भड़क जाते हैं और फिर गाली देने लगते हैं।
रणवीर शो में एक कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या फिर उन्हें ज्वाइन करना चाहेंगे, इसमें से किसी एक को चुन लो। पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर रणवीर की क्लिप को शेयर किया है। उन्होंने लताड़ लगाते हुए लिखा है कि ये कैसे विकृत क्रिएटर्स हैं जो देश की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को आकार दे रहे हैं। इनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। ऐसा एडल्ट कंटेंट परोस रहे हैं, जिसे बच्चे आसानी से देख सकते हैं। क्रिएटर्स या मेकर्स की कोई जिम्मेदारी बनती है या नहीं।
I shouldn’t have said what I said on India’s got latent. I’m sorry. pic.twitter.com/BaLEx5J0kd
— Ranveer Allahbadia (@BeerBicepsGuy) February 10, 2025
रणदीप ने अब इस मैटर पर माफ़ी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वो इस क्लिप को हटवा देंगे। इधर मुंबई पुलिस ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सेट पर पहुंची थी। मुंबई के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अब तक वीडियो नहीं देखे हैं। अगर कोई ऑफेंसिव कॉमेंट्स दिखा तो हम कार्रवाई करेंगे। मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2024 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में रणवीर को ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया था। अपने यूट्यूब वीडियो में रणवीर अध्यात्म की बातें करते हुए नजर आते हैं।
दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे
दिल्ली में भाजपा लाएगी ट्रिपल इंजन सरकार, बनाया ऐसा प्लान केजरीवाल की नींद हुई हराम