Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनाक्षी सिन्हा के बयान के बाद मुकेश खन्ना ने जताया अफ़सोस, पीछे हटाए कदम

सोनाक्षी सिन्हा के बयान के बाद मुकेश खन्ना ने जताया अफ़सोस, पीछे हटाए कदम

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता और 'शक्तिमान' के नाम से पॉपुलर मुकेश खन्ना एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गए हैं। सोनाक्षी के पलटवार के बाद मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, "डियर सोनाक्षी, मुझे हैरानी है कि आपने प्रतिक्रिया देने में इतना समय लिया.

After Sonakshi Sinha's statement, Mukesh Khanna expressed regret
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2024 12:06:50 IST

मुंबई: टेलीविजन के मशहूर अभिनेता और ‘शक्तिमान’ के नाम से पॉपुलर मुकेश खन्ना एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और रणवीर सिंह जैसे सितारों के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा पर भी कटाक्ष किया था। मुकेश खन्ना ने 2019 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सोनाक्षी से रामायण से जुड़े सवाल पर उनकी जानकारी की कमी का हवाला देते हुए तीखी टिप्पणी की थी।

वहीं मुकेश खन्ना की आलोचना के बाद सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ा जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए न केवल मुकेश खन्ना को लताड़ लगाई, बल्कि अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाने की नसीहत भी दी। वहीं अब मुकेश खन्ना अपनी बातों को लेकर अफ़सोस जताया है.

मुकेश खन्ना ने क्या कहा

सोनाक्षी के पलटवार के बाद मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, “डियर सोनाक्षी, मुझे हैरानी है कि आपने प्रतिक्रिया देने में इतना समय लिया। मेरा इरादा आपको या आपके पिता को बदनाम करने का नहीं था। मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल युवाओं को भारतीय संस्कृति और इतिहास की महत्ता समझाना था। खन्ना ने स्वीकार किया कि वह इस मामले को बार-बार उठा चुके हैं और अब इसे दोबारा नहीं दोहराएंगे। उन्होंने लिखा, “मुझे अफ़सोस है कि मैंने इस विषय पर एक से ज्यादा बार चर्चा की है।

Mukesh Khanna

क्या है पूरा मामला?

2019 में कौन बनेगा करोड़पति में सोनाक्षी सिन्हा से रामायण से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था, जिसका सही उत्तर वह नहीं दे पाईं। इस घटना को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। मुकेश खन्ना ने इसी घटना को लेकर हालिया इंटरव्यू में बात की और एक्ट्रेस की परवरिश पर सवाल उठाए, जिससे यह विवाद दोबारा शुरू हो गया। वहीं अब मुकेश खन्ना के जवाब के बाद उम्मीद है कि यह विवाद यही थम जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा में स्कूल के वॉशरूम में मिला खुफिया कैमरा, सुरक्षा पर उठे सवाल, डायरेक्टर गिरफ्तार