Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • हाॅलीवुड पर फिदा प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत के बाद संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली को मारी लात

हाॅलीवुड पर फिदा प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत के बाद संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली को मारी लात

प्रियंका चोपड़ा पर लगता है इन दिनों हॉलीवुड का रंग जमकर चढ़ा है, तभी तो पहले सलमान खान की भारत और फिर अब संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई कोठेवाली को उन्हें लात मार दी. गंगूबाई कोठेवाली वाली को छोड़ने के पीछे उनकी हॉलीवुड फिल्म cow boy ninja viking है.

priyanka chopra reject sanjay leela bhansali film
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2018 15:58:37 IST

बॉलीवनुड डेस्क, मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से ऐन वक्त पर मना कर दिया. अगस्त से उन्हें फिल्म की भारत की शूटिंग शुरू करनी थी. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. खबरें आईं कि प्रियंका निक जोनास के साथ शादी करने जा रही हैं जिसके चलते वो भारत का हिस्सा नहीं बनेंगी. वहीं अब प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई कोठेवाली को भी ठोकर मार दी है. भंसाली की फिल्म को ठुकराने के पीछे प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म cow boy ninja viking है.

पिंकविला की खबर के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को अपनी अगली फिल्म गंगूबाई कोठेवाली के लिए साईन किया था. दोनों जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करने वाले थे लेकिन प्रियंका ने आखिरी समय में अपनी हॉलीवुड फिल्म cow boy ninja viking के चलते भंसाली को मना कर दिया. प्रियंका के इंकार के बाद भंसाली ने फिलहाल अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म cow boy ninja viking में जुरासिक वर्ड और गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी फेम क्रिस प्रैप के अपोटिज नजर आएंगी. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आएंगे. प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से भारत और फिर भंसाली की फिल्म को ठोकर मारी उसे लेकर मेकर्स बोल रहे हैं कि प्रियंका का ये रवईवा अनप्रोफेशनल है वहीं सलमान खान भी प्रियंका से खासे नाराज है. प्रियंका चोपड़ा पर इन दिनों हॉलीवुड का रंग सिर चढ़ कर बोल रहा है साथ ही वो ज्यादातर समय अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ बिता रही हैं ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड से परी तरह से कन्नी काट रखी है
शादी से पहले बॉयफ्रेंड निक जोनास के म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर जताया प्यार

Video: प्रियंका चोपड़ा के इंकार के बाद भारत में सलमान खान के साथ रोमांस के लिए देखिए किसने डाली अर्जी

https://www.youtube.com/watch?v=PrYZ0rfhTNg

https://www.youtube.com/watch?v=Aep9m40QJlg

Tags