Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड में फिर गूंजेगी शहनाई 5 तारीख को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे सगाई !

बॉलीवुड में फिर गूंजेगी शहनाई 5 तारीख को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करेंगे सगाई !

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और बाजीराव यानी रणवीर सिंह 5 जनवरी यानी दीपिका पादुकोण के बर्थडे वाले दिन एक दूसरे को अंगूठी पहना कर अपना रिश्ता करने जा रहे हैं पक्का. आपको बता दें दीपिका और रणवीर इन दिनों श्रीलंका में हैं. नए साल का जश्न दोनों ने यहीं एक साथ मनाया था और बर्थडे पर भी दोनों यहां पर साथ होंगे. खबरें हैं कि रणवीर यहां पर अपने एक एेड की शूटिंग के लिए पहुंचे थे और दीपिका पहले से ही यहां मौजूद थीं, यानी सोने पर सुहागा.

Deepika pahukone and Ranveer singh are getting married soon
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2018 14:35:47 IST

मुंबई : सुनों सुनों सुनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड गलियारे में शहनाई गूंजने वाली है. अब आप सोच रहे होंगे आखिर अब कौन करने जा रहा है शादी. तो दिमाग के घोड़े दौड़ाना करिए बंद क्योंकि हमे मिल रही है खबर की बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और बाजीराव यानी रणवीर सिंह 5 जनवरी यानी दीपिका पादुकोण के बर्थडे वाले दिन एक दूसरे को अंगूठी पहना कर अपना रिश्ता करने जा रहे हैं पक्का.

आपको बता दें दीपिका और रणवीर इन दिनों श्रीलंका में हैं. नए साल का जश्न दोनों ने यहीं एक साथ मनाया था और बर्थडे पर भी दोनों यहां पर साथ होंगे. खबरें हैं कि रणवीर यहां पर अपने एक एेड की शूटिंग के लिए पहुंचे थे और दीपिका पहले से ही यहां मौजूद थीं, यानी सोने पर सुहागा. दीपिका एक साल अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी और साथ में रणवीर को अंगूठी पहनाकर अपनी शादी भी पक्की कर लेंगी. हालांकि दोनों ने ही मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को कभी नहीं स्वीकारा और न ही सगाई की कोई खबर हम तक पहुंचने दी. हाल ही में दीपिका इतना जरूर कहती नजर आईं की रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं. 

बता दें हाल ही में दीपिका और रणवीर ने फिल्म पद्मावती में साथ काम किया हालांकि फिल्म विवादों के चलते अभी रिलीज नहीं हो पाई है. इसके अलावा ये खूबसूरत जोड़ी फिल्म ‘रामलीला’, ‘बॉम्बे टॉकीज’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. खैर हम तो यही चाहेंगी की जल्द से जल्द ये जोड़ी भी शादी के बंधन में बंधे. 

डैड महेश भट्ट के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सड़क के सीक्वल में काम करने का आलिया भट्ट के पास नहीं है टाइम

 

 

Tags