Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Video: बाबा राम देव को नचाने के बाद सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ रणवीर सिंह ने किया जमकर डांस

Video: बाबा राम देव को नचाने के बाद सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ रणवीर सिंह ने किया जमकर डांस

हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो बाबा राम देव को नचाते नजर आए. इसके बाद अब रणवीर सिंह सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ झूमते नजर आए. रणवीर सिंह ने ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उनके फैंस इस वीडियो को खासा पसंद भी कर रहे हैं.

Ranveer Singh dance with Sadhguru
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2018 17:21:44 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. रणवीर सिंह अपने एनर्जी के और मस्तीभरे अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं. फिल्म के अलावा भी वो जिस मंच पर आ जाते हैं मनोरंजन होना तय है. कुछ दिनों पहले उन्होंने आज तक के एक खास कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव को मंच पर योगा करने को मजबूर कर दिया है और रामदेव के साथ रणवीर सिंह ने भी जमकर योगासन और पुश अप्स मारे और अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सदगुरू जग्गी वासुदेव के साथ झूम कर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को रणवीर ने ही ट्वीटर पर शेयर किया है. 

दरअसल ये मंच है बैगलुरु के iim का जहां सेंसिंग द फ्यूचर कार्यक्रम में रणवीर सिंह भाग लेने के लिए पहुंचे और यहां पर उन्होंने मंच पर सदगुरू जग्गी वासुदेव  संग खूब डांस किया. इस कार्यक्रम में रणवीर और सदगुरू  से जब डांस के लिए कहा गया तो रणवीर तो राजी हो गए लेकिन सदगुरू ने कहा उन्हें डांस नहीं आता लेकिन रणवीर के कहने पर वो डांस के लिए तैयार हो गए और फिर दोनों ने इस मंच पर जमकर डांस किया. इस वीडियो में रणवीर की मस्ती भी देखने को मिल रही है. 

बता दें रणवीर सिंह का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. रणवीर के फैंस उनके एनर्जी का दाद दे रही है. आपको बता दें रणवीर ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी. इसके अलावा रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आएंगी. रणवीर सिंह इन दिनों अपने काम में काफी व्यस्त चल रहे हैं. 

रणवीर सिंह की इस फोटो पर सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाया कयास, क्या 2.0 या फिर द एवेंजर्स का बनने जा रहे हैं हिस्सा ?

बंद हुए 7 करोड़ फेक ट्विटर अकॉउंट, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्टर्स के लाखों फॉलोअर घटे

 

Tags