Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Aishwarya Rai: पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या के नए लुक पर फिदा हुए अभिषेक, फैंस ने की तारीफ

Aishwarya Rai: पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या के नए लुक पर फिदा हुए अभिषेक, फैंस ने की तारीफ

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन मणिरत्नम के पैर छूने की बात को लेकर काफी चर्चे में हैं। आपको बता दें कि जल्द ही ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नज़र आने वाली हैं। इससे पहले ऐश ने इस मल्टी स्टारर फिल्म के पहले पार्ट में अपनी झलक दिखाई थी जिसके […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 26, 2023 13:04:09 IST

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन मणिरत्नम के पैर छूने की बात को लेकर काफी चर्चे में हैं। आपको बता दें कि जल्द ही ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नज़र आने वाली हैं। इससे पहले ऐश ने इस मल्टी स्टारर फिल्म के पहले पार्ट में अपनी झलक दिखाई थी जिसके बाद से ही उनके फैंस अगले भाग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

ऐश्वर्या के नए लुक पर फिदा हुए अभिषेक

Inkhabar

इस फिल्म में ऐश के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे है। तारीफ करने वालों में उनके पति अभिषेक बच्चन भी शामिल है। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका लुक पोस्ट किया था जिसमें अभिषेक बच्चन का भी कमेंट देखा गया। कमेंट में अभिषेक ने फायर इमोजी भेजा है।यह फिल्म मशहूर लेखक कल्की कृष्णमूर्ति के उपन्यास ‘पोन्नियिन सेल्वन’ पर आधारित है।

हो चूका है पोन्नियिन सेलवन 2 ट्रेलर रिलीज

इस मल्टी स्टारर फिल्म के पहले पार्ट काफी पसंद किया गया है और अब इसके सीक्वेल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। PS2 का ट्रेलर 29 मार्च को ही रिलीज हो गया था। इस फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज किये गए जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहें हैं। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर 28 अप्रैल को देखा जा सकेगा।

प्रमोशन के दौरान ऐश ने छुए मणिरत्नम के पैर

Aishwarya Rai ने छुए मणिरत्नम के पैर, बच्चन परिवार की बहू के संस्कार देख खुश हुए फैंस

इसी बीच ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की टीम अपने फिल्म के प्रमोशन में ज़ोरो-शोरो से लगी हुई है। जिसके चलते एक इवेंट में ऐश्वर्या, त्रिशा, विक्रम, कार्थी और जयम रवि के साथ लगभग पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। जिसकी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या को मणिरत्नम के पैर छूते देखा गया जो ऐश के फैंस के दिल को छू गया।

ये भी पढ़ें :-

Corona Update: कोरोना के आए 9,629 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या में हो रही है तेज़ी से बढ़ोतरी

Ram Charan शादी के 10 साल बाद बनने जा रहे पिता, घर आने वाली है नन्ही परी