Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Drishyam 2 है अजय के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, गोलमाल अगेन को भी पछाड़ा

Drishyam 2 है अजय के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, गोलमाल अगेन को भी पछाड़ा

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2022 17:14:25 IST

मुंबई: दृश्यम-2 का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। जब फिल्म का ट्रेलर और टीजर सामने आया था उसके बाद से ही दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसका अंदाजा फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। ‘दृश्यम 2’ 2015 में आई ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘दृश्यम 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म का कलेक्शन भी 200 करोड़ के पार पहुँच गया है। इस तरह से ये फिल्म अजय देवगन की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी दृश्यम-2

नई फिल्मों के रिलीज के बावजूद दृश्यम 2 की कमाई पर कोई खास प्रभाव नहीं दिखा। फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा बड़े ही आराम से क्रॉस कर लिया है। दृश्यम 2 अब अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म लिस्ट में शामिल हो गई है। इससे पहले उनकी फिल्म तान्हा जी द अनसंग वारियर ने 279.55 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसके अलावा गोलमाल अगेन ने 205.69 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिसे दृश्यम-2 ने पछाड़ कर पीछे कर दिया है।

फिल्म की कहानी

आप सब इस किरदार से वाकिफ होंगे। दृश्यम एक फ़िल्म नही बल्कि क्रेज़ था उन फिल्मी दीवानों के लिए जो आज भी इस फ़िल्म को एक मास्टरपीस मानते हैं। फ़िल्म में कैसे 5वी फेल विजय सलगांवकर अपने परिवार को मर्डर केस से बचा लेता है। फ़िल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द घूमती है। दृश्यम 2 की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ था। इस पार्ट में भी सेम की बॉडी की तलाश जारी है। तबू रिटायर पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं फिर वो गोवा के मौजूदा आईजी और अपने दोस्त अक्षय़ खन्ना की मदद से इस केस को फिर से ओपन करती है। लेकिन क्या इस बार विजय पकड़ा जाएगा, इसके लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं