Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अपनी चौथी फिल्म ‘कठपुतली’ से लोगों को अपने इशारों में चलाएंगे अक्षय, ट्रेलर हुआ रिलीज

अपनी चौथी फिल्म ‘कठपुतली’ से लोगों को अपने इशारों में चलाएंगे अक्षय, ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड आभिनेता अक्षय कुमार की एक साल के अंदर चार से पांच फिल्में बडे पर्दे पर रिलीज होती हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कमाई करती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। इस साल अब तक उनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन ये तीनों ही फिल्में बॉक्स […]

akshay kumar
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2022 16:46:34 IST

मुंबई: बॉलीवुड आभिनेता अक्षय कुमार की एक साल के अंदर चार से पांच फिल्में बडे पर्दे पर रिलीज होती हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कमाई करती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। इस साल अब तक उनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

इसी बीच अभिनेता की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म कठपुतली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें अभिनेता एक पुलिस आधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?

2मिनट 50 सेकेंड के इस ट्रेलर में अक्षय कुमार और उनकी टीम को एक सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड्स नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म और फिल्म के किरदारों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

तमिल फिल्म की है रीमेक

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म कटपुतली की कहानी हिमाचल प्रदेश के कसौली में लगातार रहस्यमयी हो रही आपराधिक घटनाओं पर आधारित है। जिसके पर्दाफाश के लिए एक पुलिस टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म रतनसन की रीमेक है। जिसमें विष्णु विशाल और अमला पॉल ने मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

पूजा एंटरटेनमेंट ने बैनर तले बनी फिल्म को निर्देशक रंजीत एम तिवारी द्वारा किया गया है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टर पर अगले महीने 2 सितंबर को स्ट्रीम की जाएगी। वहीं, आपको बता दें, अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म सूर्यवंशी थी जिसमें एक पुलिस आधिकारी के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने कैमियो करते हुए विशेष भूमिका निभाई थी। उनकी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानकारी के अनुसार सूर्यवंशी साल 2021 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी।

 

UP: लड़की को निर्वस्त्र पीटने के मामले में ओपी राजभर का शर्मनाक बयान, कहा- ऐसी घटनाएं तो….

हॉस्टल खाली कराने पर मचा बवाल, दो गुटों में मारपीट के बाद कार्रवाई