Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, बंदरों का पेट भरने के लिए डोनेट किए करोड़ों रुपए

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, बंदरों का पेट भरने के लिए डोनेट किए करोड़ों रुपए

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी और एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए, एक ऐसा काम कर दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हाल ही में उन्होंने अयोध्या के बंदरों का पेट भरने के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया है। इससे पहले भी अक्षय ने मुंबई के हाजी अली दरगाह […]

Akshay Kumar Donate Money For Ayodhya Monkeys
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2024 18:15:21 IST

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी और एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए, एक ऐसा काम कर दिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हाल ही में उन्होंने अयोध्या के बंदरों का पेट भरने के लिए एक करोड़ रुपये का दान किया है। इससे पहले भी अक्षय ने मुंबई के हाजी अली दरगाह के लिए 1.21 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

आर्थिक मदद देने का निर्णय

बता दें अयोध्या में बड़ी संख्या में बंदर हैं, जिनके भोजन की व्यवस्था के लिए अक्षय ने अपना योगदान दिया। जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के अंजन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में बंदरों के भोजन की जिम्मेदारी संभाली जा रही है। वहीं जब ट्रस्ट के प्रतिनिधि अक्षय कुमार के पास इस कार्य के लिए सहायता की मांग लेकर पहुंचे, तो अभिनेता ने तुरंत आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया। इसके साथ ही अक्षय ने ट्रस्ट को यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में अगर कोई जरूरत पड़ती है, तो वो ज़रूर मदद करेंगे।

Akshay Kumar Donates Rs 1 Crore To Feed Monkeys In Ayodhya

अक्षय एक नेक दिल इंसान

ट्रस्ट की फाउंडर ट्रस्टी प्रिया गुप्ता ने अक्षय के इस योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “अक्षय कुमार हमेशा से एक नेक दिल इंसान रहे हैं। चाहे वह उनके स्टाफ हों या को-एक्टर्स, वह सबके साथ अच्छे संबंध रखते हैं। वहीं अक्षय ने न केवल डोनेशन दिया बल्कि अपने माता-पिता अरुणा भाटिया और हरी ओम तथा अपने ससुर राजेश खन्ना के नाम पर सेवा करने की बात भी कही। यह उनकी सच्ची देशभक्ति और सेवा भावना को दर्शाता है।”

प्रिया गुप्ता ने यह भी कहा कि अक्षय अयोध्या और वहां के नागरिकों के प्रति चिंतित दिखे। उन्होंने यह अनुरोध किया कि बंदरों को भोजन कराते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि इससे वहां के नागरिकों को कोई असुविधा न हो और न ही अयोध्या की गलियों में किसी प्रकार की गंदगी फैले।

सिंघम अगेन का हो रहा इंतजार

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नहीं हैं, लेकिन उनका किरदार बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Panchayat season 4: फुलेरा गांव से पंचायत 4 की शूटिंग हुई लीक, सामने आए प्रधान जी और सचीव जी की फोटो