Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • जल्द रिवील होगा आलिया-रणबीर की बेटी का फेस, खुद अभिनेत्री करेंगी फोटो शेयर

जल्द रिवील होगा आलिया-रणबीर की बेटी का फेस, खुद अभिनेत्री करेंगी फोटो शेयर

मुंबई: 6 नवंबर की तारीख कपूर फैमिली के लिए बेहद ख़ास है। ये वही दिन है जब आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। तब से ही फैंस राहा कपूर का फेस देखेने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसी बीच खबरे आ रही हैं कि आलिया और रणबीर जल्द ही अपनी बेटी राहा की […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 28, 2022 17:16:00 IST

मुंबई: 6 नवंबर की तारीख कपूर फैमिली के लिए बेहद ख़ास है। ये वही दिन है जब आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। तब से ही फैंस राहा कपूर का फेस देखेने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसी बीच खबरे आ रही हैं कि आलिया और रणबीर जल्द ही अपनी बेटी राहा की तस्वीर रिवील कर सकते हैं। हर कोई बेटी राहा की झलक देखने के लिए एक्साइटिड है।

जल्द करेंगी बेटी का फेस रिवील

बीते दिनों खबरे आ रही थी कि आलिया-रणबीर अपनी बेटी की सेफ्टी को मद्दे नजर रखते हुए राहा की तस्वीर रिवील नहीं करेंगे। हालांकि अब खबर आ रही है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, रणबीर-आलिया का अनुष्का की बेटी वामिका की तरह कोई फोटो पॉलिसी जैसा प्लान नहीं है। कपल ऐसा कुछ प्लान भी नहीं कर रहा है। बल्कि आलिया करीना कपूर की तरह अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रखेंगी। दरअसल आलिया को पता है कि स्टारडम के कारण वो अपनी बेटी का फेस नहीं छिपा सकती , इसीलिए वो चिल मॉम की तरह अपनी बेटी को लेकर परेशान नहीं है।

बेटी के साथ पिकनिक ट्रिप

वहीं खबरे ये भी आ रही हैं कि आलिया-रणबीर जल्द ही बेटी के साथ मिनी वेकेशन प्लान कर सकते हैं। इस दौरान वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी का फेस करीब 6 महीने तक न रिवील हो, लेकिन इसके बाद आलिया खुद राहा की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।

आलिया का पोस्ट

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था , ‘हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी न्यूज़ आ गई है। हमारे बेबी ने इस दुनिया में कदम रख लिया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना बेहद मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड माता-पिता बन गए हैं। लव, लव, लव आलिया और रणबीर।’

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल