Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणबीर और आलिया की शादी पर बोली नीतू, ‘जोरू का गुलाम’ बनना सही नहीं

रणबीर और आलिया की शादी पर बोली नीतू, ‘जोरू का गुलाम’ बनना सही नहीं

मुंबई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को करीब दो महीने हो गए हैं। इन दोनों की शादी में परिवार ने खूब मजे किए। शादी की रस्में खत्म होने के बाद दोनों अपने-अपने काम पर लग गए। लेकिन क्या शादी के बाद रणबीर में कोई चेंज आया है? इस बात के बारे में […]

alia and ranbir marriage life
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2022 15:54:25 IST

मुंबई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को करीब दो महीने हो गए हैं। इन दोनों की शादी में परिवार ने खूब मजे किए। शादी की रस्में खत्म होने के बाद दोनों अपने-अपने काम पर लग गए। लेकिन क्या शादी के बाद रणबीर में कोई चेंज आया है? इस बात के बारे में नीतू कपूर ने खुलासा कर बताया है, शादी के बाद रणबीर कितने बदल गए हैं।

कैसा है दोनों का रिश्ता

रणबीर और आलिया ने पांच साल के रिश्ते के बाद शादी करने का फैसला किया। दोनों के इस फैसले से कलाकारों के परिवार बेहद खुश हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने भी इस शादी को लेकर अपनी बात कही है। दरअसल, एक इंटरव्यू में नीतू ने बताया कि आलिया के साथ उनका रिश्त वैसा ही है जैसा उनका उनकी सास के साथ था।

नीतू ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सास और बहू के बीच अगर कुछ डिफ्रेंस आता है तो इसमे सबसे ज्यादा गलती पति की होती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि आप अपनी मां से प्यार करते हो और जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो तो फिर मां को परेशानी होती है। अगर आप अपनी मां और पत्नी को लेकर बैलेंस रहते हो तो इससे सब कुछ ठीक रहेगा।

माँ ने ये क्या कह दिया ?

रणबीर की माँ नीतू ने आगे कहा कि उन्हें रणबीर से कोई दिक्कत नहीं है। वह अपने प्यार को बैलेंस करके रखते हैं।नीतू ने कहा, रणबीर हमेशा मां-मां करते नहीं फिरते हैं। वह उन्हें 5 दिन में एक बार ही कॉल करते हैं, उनका हाल-चाल पूछते हैं। नीतू के लिए ये काफी है। उन्होंने ये भी कहा कि रणबीर और आलिया को शादी की सलाह लेने की कोई जरुरत नहीं है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें