Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन : रणबीर ने की अपने बेबी के लिए शॉपिंग,फैंस ने कहा..

मनोरंजन : रणबीर ने की अपने बेबी के लिए शॉपिंग,फैंस ने कहा..

मुंबई : एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। अब पापा बन रहे रणबीर ने […]

ranbir kapoor and alia bhat
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2022 18:30:03 IST

मुंबई : एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। साथ ही फैंस दोनों को बधाइयां देते नजर आ रहें हैं। अब पापा बन रहे रणबीर ने अपने होने वाले बेबी के लिए कपड़े खरीदे हैं जी हां! रणबीर ने लव रंजन की शूटिंग के दौरान अपने होने वाले बच्चे के लिए कपड़े खरीदे हैं। अब ये सुनकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणबीर अपने बेबी की खबर से कितने खुश हैं।

रणबीर ने खरीदे बेबी के कपड़े?

ख़बरों के अनुसार, रणबीर ने पहले से ही बच्चों के कपड़े खरीदना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर, जब लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग के लिए स्पेन में थे तब वहां वो बेबी के कपड़े खरीदने गए थे। अब ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आलिया का पहला सोनोग्राफी स्कैन लंदन में हुआ होगा, जहां आलिया भट्ट अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

शादी के बाद दोनों थे व्यस्त

आपको बता दें कि जबसे आलिया-रणबीर की शादी हुई है ये दोनों तब से दोनों अपने काम में व्यस्त हैं। दोनों पहले से ही शेड्यूल फिल्मों की शूटिंग की वजह से अलग-अलग लोकेशन पर रहे हैं। रणबीर ने एक इंटरव्यू में इस बारें में बात की थी। उन्होंने कहा था – शादी के बाद वे अन्य कपल्स की तरह एक दूसरे के संग टाइम बिताने के बजाय अपने-अपने अधूरे प्रोजेक्ट पर काम करने का फैसला किया था। आलिया भट्ट जहां हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो गई थीं, वहीं रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा की आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ के लिए मनाली गए थे।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें