Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Alia Bhatt सुनाती है राहा को कहानियां, जल्द लांच कर सकती है बुक

Alia Bhatt सुनाती है राहा को कहानियां, जल्द लांच कर सकती है बुक

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद फिल्मों की दुनिया में वापिस लौट चुकी है। अभिनेत्री ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रोमांटिक सॉन्ग के साथ काम पर वापसी की। आलिया ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अप्रैल 2022 में शादी की और नवंबर में बेटी राहा कपूर को जन्म […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 18:04:58 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद फिल्मों की दुनिया में वापिस लौट चुकी है। अभिनेत्री ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रोमांटिक सॉन्ग के साथ काम पर वापसी की। आलिया ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अप्रैल 2022 में शादी की और नवंबर में बेटी राहा कपूर को जन्म दिया। साथ ही आलिया ने एक मैगज़ीन के साथ हाल ही में बातचीत की। इस दौरान आलिया ने बताया कि वह ज्यादातर आज की मॉम्स की तरह अपनी बेटी के लिए कलरफुल वॉर्डरॉब बनाना पसंद करती है। हालांकि आलिया को सबसे ज्यादा मजा आता है जब वो बेटी राहा के लिए किताबें पढ़ती है। दिलचस्प बात यह है कि राहा आलिया की बातों को ध्यान से सुनती है। इस बात का खुलासा खुद आलिया ने किया है।

बुक लांच करेंगी आलिया

आलिया ने कहा, “राहा अभी बहुत छोटी है और मुझे किताबें पढ़ना पसंद है क्योंकि वो ध्यान से सुनती है। साथ ही राहा के प्यार ने आलिया को अपने ब्रांड एड-ए-मम्मा के लिए कहानियों की किताबें लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया। आलिया कहती है कि मैं जल्द ही कहनियों की किताबें लॉन्च करने के बारे में सोच रही है। मेरे पास कुछ प्लान हैं। लेकिन मैं भाषा के साथ इतनी अच्छी नहीं हूँ। इसीलिए मैं बुक लिखूं या ना लिखूं मेरे बहन शाहीन भट्ट इसका हिस्सा जरूर होंगी।

जैसे ही फैंस को पता चला कि आलिया बुक लांच करने का प्लान बना रही है, वो उत्सुक हो गए। आलिया की एक्टिंग ने तो सभी के दिलों में जगह बना ली है लेकिन क्या वो अपनी बुक से ऐसे ही दर्शकों के मन में जगह बना पाएंगी।

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में रिलीज़ होगी।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार