Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • आलिया और वरुण को साथ में देखकर खुश हुए फैंस, इवेंट में दिए जमकर पोज

आलिया और वरुण को साथ में देखकर खुश हुए फैंस, इवेंट में दिए जमकर पोज

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। पिछले साल आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिन। राहा के जन्म के बाद अब आलिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करती हुई नजर आ रही है। आए दिन उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता रहता है। इसी बीच […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 17:41:04 IST

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। पिछले साल आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिन। राहा के जन्म के बाद अब आलिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करती हुई नजर आ रही है। आए दिन उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होता रहता है। इसी बीच आज उन्हें वरुण धवन के साथ देखा गया। दोनों के इवेंट के लिए पहुंचे थे।

साथ में दिखें वरुण-आलिया

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों एक इवेंट के लिए पहुंचे थे। इवेंट के दौरान दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं। लुक की बात करे तो आलिया ब्लू फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं वरुण भी रेड टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों को साथ में देखकर वारिया फैंस खुश हो गए।

अभिनेता की आने वाली फ़िल्में

वरुण धवन की हाल ही में फिल्म भेड़िया रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन नजर आई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं वरुण की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो उसमें बवाल शामिल है, जिसमें वो जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएँगे। पहले ये फिल्म 7 अप्रेल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ डेट पर फेरबदल कर दिया गया था। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। वहीं वरुण सामंथा के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएँगे। दोनों फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाले हैं।

आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाएं तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में रिलीज़ होगी।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार