Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Alia Bhatt Birthday: आलिया के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने खास अंदाज में किया विश, करीना कपूर ने बोली यह बात

Alia Bhatt Birthday: आलिया के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने खास अंदाज में किया विश, करीना कपूर ने बोली यह बात

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज उनके जन्मदिवस पर तमाम दिग्गज हस्तियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। इस बीच अभिनेत्री की सास और रणबीर कपूर की मां नीतू […]

Alia Bhatt Birthday
inkhbar News
  • Last Updated: March 15, 2023 14:48:16 IST

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज उनके जन्मदिवस पर तमाम दिग्गज हस्तियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। इस बीच अभिनेत्री की सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी हैं। नीतू कपूर ने आलिया के जन्मदिवस पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।

नीतू कपूर ने आलिया पर बरसाया प्यार

Alia Bhatt-Neetu Kapoor

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा और आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर ने एक्ट्रेस को बहुत खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे बहू रानी, सिर्फ प्यार और अधिक प्यार’।

ननद रिद्धिमा ने भी दी आलिया को बधाई

Alia Bhatt-Riddhima Kapoor

आलिया की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि -‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलू’।

करीना ने भी दी जन्मदिन की बधाई

Alia Bhatt - Kareena Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई दी हैं। जहां बेबो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी फेवरेट एक्ट्रेस और बेहद सारा प्यार’। करीना ने आलिया भट्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो एक्ट्रेस के गालों पर किस करते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों एक्ट्रेस बेहद खुश भी दिख रही है।