मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेबीमून के लिए गए इटली पहुंचे थे। दोनों ने अपनी ट्रिप की झलक सोशल मीडिया पर दी। अब वापस लौटने पर उनका एयरपोर्ट का वीडियो खूब वायरल है। आलिया भट्ट ब्लैक रंग के ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान पति रणबीर उनके पीछे चल रहे थे। उन्हें आलिया को प्रोटेक्ट करते देख कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए। दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
झूमते नजर आए रणबीर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते दिनों एक वैकेशन के लिए इटली गए थे। ट्रिप के दौरान आलिया ने रणबीर का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने देवा देवा पर झूमते दिख रहे हैं। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के समय से रिलेशन में थे। 5 साल लंबे चले इस रिलेशनशिप के बाद दोनों ने इस साल अप्रैल में शादी कर ली।। जून में दोनों ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। शादी के बाद से दोनों वर्क कमिटमेंट्स में व्यस्त थे। वक्त निकालकर दोनों घूमने गए थे।
सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत समय से बन रही इस मूवी को देखने का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर करना स्टार्ट कर दिया था और पूछ रहे थे कि क्या शाहरूख के लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना