Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोशल मीडिया पर क्यों दी रणबीर और आलिया ने प्रेग्नेंसी की खबर ?

सोशल मीडिया पर क्यों दी रणबीर और आलिया ने प्रेग्नेंसी की खबर ?

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। अब इस बीच कुछ लोग कयास भी लगा रहे थे कि रणबीर और आलिया ने अपने बेबी की […]

ranbir and alia bhatt
inkhbar News
  • Last Updated: July 8, 2022 20:12:49 IST

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर को सुन आलिया और रणबीर के फैंस बहुत खुश हैं। अब इस बीच कुछ लोग कयास भी लगा रहे थे कि रणबीर और आलिया ने अपने बेबी की न्यूज़ अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के कारण दी है। जब ये सवाल रणबीर कपूर से पूछा जाता है तो उनका जवाब क्या होता है जानिए इस खबर में।

रणबीर ने क्या बताया ?

आलिया ने जब प्रेग्नेंसी की घोषणा की तो वे और रणबीर दोनों ही काफी सुर्खियों में आ गए थे। वहीं दूसरी और आलिया के साथ रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र आ रही है। इस कारण दोनों ने बेबी होने की खबर दी है। जब एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर क्यों दी थी। रणबीर ने बताया, आलिया और मैंने एक शादीशुदा जोड़े के तौर पर सोचा कि दुनिया को ये बताना सही होगा क्योंकि हमें लगा अब यह सही वक्त है। हम दुनिया के साथ यह खुशी और खबर शेयर करना चाहते थे और हमारे मन में इसके अलावा कोई और विचार नहीं था।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रणबीर ?

आलिया भट्ट को तस्वीरों से बेहद प्यार है। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। जब रणबीर से पूछा गया कि क्या वह सोशल मीडिया पर कभी आएंगे तो इस पर रणबीर ने जवाब दिया कि उनकी जिंदगी के नए चैप्टर ने उनको ऐसा करने के लिए बिल्कुल भी मजबूर नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में खुश हैं और सोशल मीडिया जॉइन करने का उनका कोई प्लान नहीं है। मैं अभी भी अपने बीते कुछ सालों के स्टैंड पर कायम रहना चाहता हूं।

रणबीर के प्रोजेक्ट्स

रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में, लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शामिल है। जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। एक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ में जल्द आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में नजर आएंगे।

 

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया