Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Alia Bhatt: आलिया भट्ट की साड़ी पर बने थे ‘रामायण’ के ये खूबसूरत दृश्य, इतने घंटे में हुई तैयार

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की साड़ी पर बने थे ‘रामायण’ के ये खूबसूरत दृश्य, इतने घंटे में हुई तैयार

नई दिल्लीः 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम था, जहां बी-टाउन फेवरेट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस एतिहासिक पल के साक्षी बने। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ट्रेडिशनल लुक में राम मंदिर सेरेमनी में शामिल हुये। आलिया भट्ट ने फिरोजा नीली रंग की साड़ी पहनी थी जिसमे वे […]

Alia Bhatt
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2024 09:16:24 IST

नई दिल्लीः 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम था, जहां बी-टाउन फेवरेट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस एतिहासिक पल के साक्षी बने। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ट्रेडिशनल लुक में राम मंदिर सेरेमनी में शामिल हुये। आलिया भट्ट ने फिरोजा नीली रंग की साड़ी पहनी थी जिसमे वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं, साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर के शॉल से कम्प्लीट किया था। ब्रेड स्टाइल टाइट हेयर बन और मिनिमल मेकअप में वह बहुत प्यारी लग रही थीं। वहीं, रणबीर धोती-कुर्ता में जच रहे थे।

साड़ी ने खींचा ध्यानAlia Bhatt

आलिया और रणबीर ने ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस की साड़ी ने सारी स्पॉटलाइट ले ली। गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस की साड़ी कोई आम साड़ी नहीं थी, इस पर रामायण की कहानी को चित्रित किया गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने आलिया की इस साड़ी को खूब पसंद किया। अब स्टाइलिस्ट ने इसकी डिटेलिंग साझा की है।

100 घंटे में बनी थी साड़ीAlia Bhatt Saree

आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज साझा करते हुए साड़ी की सारी डिटेल्स दी हैं। फोटोज में अभिनेत्री मिरर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। एमी ने एक वीडियो भी दिखाया है, जिसमें ‘रामायण’ की पूरी कहानी की झलक देखी जा सकता है। भगवान राम और माता सीता की पूरी कहानी को साड़ी में चित्रित किया गया है।

एमी ने बताया

पोस्ट साझा कर एमी ने कैप्शन में लिखा, सिंपल लेकिन एतिहासिक। आलिया भट्ट की कस्टम मेड फिरोजा नीली मैसूर रेशम साड़ी में रामायण के महत्वपूर्ण दृश्यों को पल्लू पर जटिल रूप से हाथ से पेंट किया गया था। शिव धनुष को तोड़ना, राजा दशरथ का वचन, गुहा के साथ नाव में स्वर्ण मृग, अपहरण, राम सेतु, भगवान हनुमान द्वारा माता सीता को अंगूठी भेंट करना और राम पट्टाभिषेक।

एमी ने आगे जानकारी दी की, ये लघु चित्र पारंपरिक “पट्टचित्र” शैली में बनाए गए थे और अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के इस महत्वपूर्ण मौके के लिए वक्त पर पूरा करने में 100 घंटे लगे। आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, रामायण की एपिक कहानी बताने वाली यह पट्टचित्र साड़ी को बनाने में 100 घंटे का समय लगा।

यह भी पढ़ें- http://Republic day: राजधानी में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा सख्त, नई दिल्ली में देर रात ACP करेंगे गश्त