Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग हुई पूरी, चन्ना मेरेया गाकर आलिया ने कहा -गुडबाय

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग हुई पूरी, चन्ना मेरेया गाकर आलिया ने कहा -गुडबाय

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल की लिस्ट ने शामिल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। बता दें, आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया रणबीर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने ‘चन्ना मेरेया’ में […]

alia bhatt
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2022 18:55:19 IST

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल की लिस्ट ने शामिल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। बता दें, आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया रणबीर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने ‘चन्ना मेरेया’ में डांस करती नजर आ रही हैं।

आलिया का गुडबाय डांस

आलिया भट्ट ने डिलीवरी से पहले अपने आखिरी प्रोजेक्ट “रॉकी और रानी” की प्रेम कहानी’ की शूटिंग खत्म कर ली है। करण जौहर ने शूटिंग के रैप अप का वीडियो साझा किया है। वीडियो में आलिया चन्ना मेरेया पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में करण कह रहे हैं, “तुम्हारे लिए यह शूटिंग का रैप हो चुका है और गुडबाय कहने के लिए इससे बेहतर गाना क्या हो सकता है।” वीडियो में रणवीर सिंह, आलिया के लिए तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। आलिया ने व्हाइट सूट पहना है, वहीं रणवीर सिंह फ्लोरल रेड शर्ट के साथ डेनिम्स में नजर आ रहे हैं।

करण जौहर करेंगे वापसी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा मूवी है। जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा धर्मेंद और शबाना आज़मी उनके माता-पिता का रोल निभाएंगे। इस फिल्म से करण जौहर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

टॉम हार्पर की फिल्म नेटफ्लिक्स के लिए एक नई स्पाई फ्रेंचाइजी साबित हो सकती है। अगर फिल्म सक्सेसफुल रही तो इसके सीक्वल में भी आलिया भट्ट नजर आएंगी । एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया, रणबीर कपूर संग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में भी आलिया नजर आएंगी। डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।