Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Nagarjuna Birthday: आलिया ने नागार्जुन को किया बर्थडे विश, शेयर की ब्रह्मास्त्र की BTS फोटो

Nagarjuna Birthday: आलिया ने नागार्जुन को किया बर्थडे विश, शेयर की ब्रह्मास्त्र की BTS फोटो

मुंबई: किंग ऑफ टॉलीवुड यानी मशहूर अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी का आज बर्थडे है। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को उस समय के मद्रास यानी अब के चेन्नई में वेटरन एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव के घर हुआ था। पहली बार उन्हें उनके पिता के साथ फिल्म सुदीगुंडालु में देखा गया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें […]

bts photo
inkhbar News
  • Last Updated: August 29, 2022 18:45:40 IST

मुंबई: किंग ऑफ टॉलीवुड यानी मशहूर अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी का आज बर्थडे है। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को उस समय के मद्रास यानी अब के चेन्नई में वेटरन एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव के घर हुआ था। पहली बार उन्हें उनके पिता के साथ फिल्म सुदीगुंडालु में देखा गया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने मिशिगन से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री भी ली लेकिन उन्हें असल पहचान तो फ़िल्मी दुनिया ने ही दी है। अब इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट की एक अनसीन फोटो साझा कर साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी को बर्थडे की शुभकामनाएं दी। फोटो में आलिया और नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर भी दिख रहे हैं।

आलिया-नागार्जुन की साथ में पहली फिल्म

आलिया ने इस फोटो को साझा कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नागार्जुन सर! आपके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।’ आपको बता दें ऐसा पहली बार होगा, जब आलिया, नागार्जुन के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है। 9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया रणबीर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी नजर आएंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे आलिया और नागार्जुन

‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा आलिया, करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। वहीं नागार्जुन की बात करें तो वो इसके अलावा तेलुगु फिल्म ‘द घोस्ट’ में नजर आएंगे।

 

 

IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, हार्दिक पांड्या ने लगाया विनिंग छक्का

IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारतीय टीम की धमाकेदार जीत, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

Tags

alia bhatt