Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड ने दिया कीमती तोहफा, कीमत जान फैंस के उड़े होश

आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड ने दिया कीमती तोहफा, कीमत जान फैंस के उड़े होश

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नई दिल्ली : आलिया और रणबीर कपूर की शादी काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है।14 अप्रैल गुरूवार को दोनों शादी के बन्धन में बंधे थे। तब से लेकर अब तक दोनों की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी है। तो वहीँ अब आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा […]

alia bhatt ranbir kapoor wedding
inkhbar News
  • Last Updated: April 18, 2022 18:13:21 IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

नई दिल्ली : आलिया और रणबीर कपूर की शादी काफी सुर्ख़ियों में बनी हुई है।14 अप्रैल गुरूवार को दोनों शादी के बन्धन में बंधे थे। तब से लेकर अब तक दोनों की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी है। तो वहीँ अब आलिया भट्ट के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया को उनकी शादी में कीमती तोहफा दिया। जिसकी कीमत जानकार फैंस के होश उड़े हुए है।

एक्स गर्लफ्रेंड शामिल नहीं हुई

बॉलीवुड शादियों और इसमें मिले तोहफे को लेकर फैंस का बजट काफी ज्यादा रहता है। बीते 14 अप्रैल को कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसके बाद जोड़े ने करीबियों और घरवालों के लिए ‘वास्तु’ में ग्रैंड वेडिंग रखी थी।

Inkhabar

जिसमें शाहरुख खान, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा और तारा सुतारिया समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। हालांकि, इस शादी या पार्टी में एक्टर रणबीर कपूर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंड रहीं कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण शामिल नहीं थी, लेकिन दोनों ने आलिया और रणबीर के लिए स्पेशल तोहफे भिजवाए थे।

Inkhabar

एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने दिया गिफ्ट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने आलिया को प्लेटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट की है, जिसकी कीमत साढ़े चौदह लाख रुपए बताई गई है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने कपल को चोपार्ड की घड़ी गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हैंडबैग गिफ्ट में दिया है, उसकी कीमत 3 लाख रुपए है।

Inkhabar

बचपन के दोस्त ने दिया सबसे महंगा तोहफा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को कावासाकी निंजा एच 2 आर बाइक गिफ्ट में दी है। तो वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दुल्हन को करीब 9 लाख रुपए का डायमंड नेकलेस गिफ्ट की है। तो दोस्त वरुण धवन ने आलिया को गूचि की सैंडल गिफ्ट किया है,

Inkhabar

सैंडल की कीमत 4 लाख रुपए है। रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने नए कपल को ऑडी क्यू 8 शादी में तोहफे के रूप में दी है। कार की कीमत 1.3 करोड़ रुपए है।

Inkhabar

ननद ने गिफ्ट किया डायमंड नेकलेस

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आलिया को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन कीड्रेस गिफ्ट की. उसकी कीमत करीब 1.6 लाख रुपए है. साथ ही अर्जुन कपूर ने दोस्त को गिफ्ट में जिपर जैकेट दी है, कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

Inkhabar

रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान ने ढाई करोड़ की घड़ी गिफ्ट की है। तो बेटी आलिया को डायमंड की रिंग मिली है। इतना ही नहीं, आलिया की ननद करीना कपूर ने तोहफे में डायमंड नेकलेस गिफ्ट में दिया है, कीमत करीब 3 लाख रुपए की है।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :

टीवी सीरियल एक्ट्रेस कनिका मान का वेब सीरीज ‘रूहानियत’ में दिखा बोल्ड लुक, फैंस को नहीं हुआ यकीन

Corona Cases Increasing Again in Kanpur : पांच नए केस मिले, कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 10 हो गई