Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मनोरंजन : प्रेग्नेंसी के कारण फिल्मों से ब्रेक लेंगी आलिया? हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है बाकी!

मनोरंजन : प्रेग्नेंसी के कारण फिल्मों से ब्रेक लेंगी आलिया? हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है बाकी!

मुंबई: आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और […]

alia pregnent
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2022 20:04:59 IST

मुंबई: आलिया भट्ट ने अपनी अल्ट्रासाउंड की फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद प्यारी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज़ ताबड़तोड़ बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच एक सवाल ये भी उठता है कि क्या आलिया फिल्मों से ब्रेक लेंगी? उनके काफी प्रोजेक्ट्स भी पेंडिंग हैं।

आलिया हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली थी। देखने वाली बात तो ये होगी कि प्रेग्नेंसी के चलते आलिया के करियर पर कितना फर्क पड़ेगा। इसी बीच एक सवाल ये भी उठता है कि क्या आलिया फिल्मों से ब्रेक लेंगी? उनके काफी प्रोजेक्ट्स भी पेंडिंग हैं। आलिया हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली थी। देखने वाली बात तो ये होगी कि प्रेग्नेंसी के चलते आलिया के करियर पर कितना फर्क पड़ेगा।

हॉलीवुड डेब्यू फिल्म

हॉलीवुड में आलिया डेब्यू करने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में वह हॉलीवुड स्टार गल गैडोट के साथ नजर आएंगी। उन्होंने मई में इसकी शूटिंग यूके में की थी। खबरों के मुताबिक, आलिया अगले महीने इसकी बची हुई शूटिंग पूरी करेंगी। इसके लिए वह अतिरिक्त सावधानी बरत रही हैं। फिल्म में उनके एक्शन सीन्स फिल्माए जाने हैं जो कि उनके लिए काफी मुश्किल हो सकता है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। इसकी शूटिंग का कुछ हिस्सा अभी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है अक्टूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी 2023 को फिल्म रिलीज होगी।

जी ले जरा

इसके अलावा आलिया के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है। फिल्म में कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ‘जी ले जरा’ का ऐलान कर दिया गया है।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें