Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ALLU ARJUN:पुष्पा-3 भी बनाएंगे अल्लू अर्जुन, खुद किया कन्फर्म

ALLU ARJUN:पुष्पा-3 भी बनाएंगे अल्लू अर्जुन, खुद किया कन्फर्म

नई दिल्लीः वर्ल्ड वाइड फेमस फिल्म पुष्पा- द राइज 2021 में रिलीज हुई थी। तेलुगु सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का कलेक्शन किया और उनकी यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। अब इस फिल्म के सेकेंड पार्ट पुष्पा – द रूल की […]

ALLU ARJUN:पुष्पा-3 भी बनाएंगे अल्लू अर्जुन, खुद किया कन्फर्म
inkhbar News
  • Last Updated: February 18, 2024 18:01:36 IST

नई दिल्लीः वर्ल्ड वाइड फेमस फिल्म पुष्पा- द राइज 2021 में रिलीज हुई थी। तेलुगु सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का कलेक्शन किया और उनकी यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। अब इस फिल्म के सेकेंड पार्ट पुष्पा – द रूल की शूटिंग चल रही है। फैंस भी पुष्पा के सेकेंड पार्ट का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन ने फिल्म के थर्ड पार्ट की हिंट देकर फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है।

सेकेंड पार्ट इंटरनेशनल लेवल पर बना है

फिल्म की जानकारी देते हुए स्टार ने बताया कि फिल्म के पार्ट-2 को और भी बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। इस दौरान अल्लू ने कहा कि अभी तक हमने इस फिल्म को रीजनल लेवल पर बनाया था पर इसका सेकेंड पार्ट नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बनाया जाएगा। फिल्म के पार्ट-2 में फैंस को पुष्पा और पुलिस ऑफिसर भैरो सिंह के बीच बहुत बड़े लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा।

पुष्पा के लिए एक्टर को मिला नेशनल अवॉर्ड 

द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। बता दें कि अल्लू अर्जुन पहले तेलुगु एक्टर है जिन्हें यह अवार्ड मिला है। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी की स्टोरी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल समेत कई कलाकार शामिल थे।

ये भी पढ़ेः