Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ‘पुष्पा 2’ का धांसू टीजर रिलीज, साड़ी, झुमके और घुंघरू पहने दिखे अल्लू अर्जुन

‘पुष्पा 2’ का धांसू टीजर रिलीज, साड़ी, झुमके और घुंघरू पहने दिखे अल्लू अर्जुन

मुंबई: Pushpa 2: The Rule Teaser साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 8 सेकेंड के टीजर को […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 8, 2024 14:33:24 IST

मुंबई: Pushpa 2: The Rule Teaser साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। 1 मिनट 8 सेकेंड के टीजर को देखते ही फेंस में खुशी की लहर दौड़ गई। टीजर में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं और साड़ी पहनकर गुंडों की पिटाई कर रहे हैं।

टीजर में अल्लू अर्जुन को देख उड़ जाएंगें होश

इस टीजर में अल्लू अर्जुन का लुक फैंस के होश उड़ा देने वाला है। अल्लू अर्जुन पैरो में पैरों में घुंघरू, कानों में झुमका, आंखों में काजल और साड़ी पहनकर, हाथ में त्रिशूल लेकर दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनका सिर से पांव तक यह लुक काफी पावरफुल दिखाई दे रहा है। उनके इस टीजर ने फैंस को उत्सुकता से भर दिया है।

अल्लू अर्जुन ने टीज़र साझा करते हुए कहा

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर टीज़र साझा करते हुए लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी को धन्यावाद देता हूं। मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। कृप्या इस टीजर को मेरी तरफ से धन्यावाद के रूप में ले।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म की रिलीज का इंतजार सभी को बेसब्री से है। फिल्म के टीजर ने ही फैंस को काफी उत्सुक कर दिया है। ऐसे में बता दें कि ये मूवी इस साल 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़े-

Salman Khan: सलमान खान और उनके पिता बीजेपी नेता संग आए नज़र, तस्वीरें हुई वायरल