नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को अयोध्या नगरी काफी प्रिय है। यही कारण है कि वह वहां प्रॉपर्टी खरीदते हैं। बिग बी ने एक बार फिर अयोध्या में एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने राम नगरी में एक बड़ा प्लॉट खरीदा है। इसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान है। इससे पहले वह 3 बार प्रॉपर्टी खरीदचुके हैं।
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इनमें से एक हैं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन। अमिताभ बच्चन को लेकर आए दिन खबरें आती हैं कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है, लेकिन अब उनकी प्लॉट खरीदने की दिलचस्पी मुंबई में नहीं बल्कि राम नगरी अयोध्या में है। वह पहले भी 3 बार प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। यह चौथी बार है जब उन्होंने अयोध्या में कोई प्लॉट खरीदा है। अयोध्या में इससे पहले जो प्लॉट बिग बी ने खरीदी थी वह साल 2024 में खरीदीथी। रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में जो प्लॉट लिया है, वह 25 हजार स्क्वायर फीट का बना है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 40 करोड़ है।
10 हजार स्क्वायर फीट में बना था। उस प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ थी। मार्च 2025 में खबर मिली थी कि बिग बी ने एक और नया प्लॉट खरीदा है। यह प्लॉट 54,454 स्क्वायर फीट में बना है। यह प्लॉट राम मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं साल 2024 में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन से पहले बिग बी ने हवेली अवध में 5,372 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट की कीमत 4.54 करोड़ थी। अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म वेट्टैयन में दिखाई दी थी। इस फिल्म में रजनीकांत भी मुख्य किरदार में थे। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब वह फिल्म सेक्शन 84 और कल्कि 2 में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़े